रक्षाबंधन पर बहन को दिल्ली की इन बेस्ट बर्गर शॉप पर ले जाएं, बोलेगी- यू आर बेस्ट ब्रदर

09 Aug 2024

रक्षाबंधन के दिन बहन को गिफ्ट देने के साथ अगर बाहर ले जाकर पार्टी दी जाए तो उसके चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है।

अगर आपने गिफ्ट तो सोच लिया है, लेकिन रक्षाबंधन के दिन बहन को पार्टी कहां देनी हो तो आपकी दुविधा को दूर करते हैं।

आपको दिल्ली की बेस्ट बर्गर शॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका स्वाद चखकर आपकी बहन बेहद खुश नजर आएंगी। आगे जानिये बेस्ट बर्गर शॉप के बारे में...

अकुस बर्गर: वसंत बिहार की डिफेंस कॉलोनी स्थित इस शॉप में आप शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों बर्गर खरीद सकते हैं। स्वाद इतना कि अपनी अंगुलियों को चाट लेंगे। चिकन नगेट्स और फ्रेंच फ्राइज भी डिमांड में रहते हैं।

कैफे हाइट्स: जनपथ में स्थित इस शॉप पर भी बर्गर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ जाता है। यह बर्गर की विभिन्न वैरायटी हैं, जो निश्चित रूप से आपको बेहद पसंद आएगी। रसदार लुसी बर्गर यहां की खासियत है।

नोमैड बर्गर: पंचशील पार्क में साधना एन्क्लेव के पास स्थित यह शॉप भी अपने स्वादिष्ट बर्गर के लिए प्रसिद्ध् है। नोमैड इंडिया ने 'नोमैड बर्गर' नाम से वर्ल्ड बर्गर की अपनी बिल्कुल नई रेंज लॉन्च की है।

बर्गर सिंह: लाजपत नगर में रहते हैं, तो अपनी बहन को इस शॉप में अवश्य ले जाना। यहां विदेशी बर्गर में देसी जायके का ट्विस्ट मिलेगा। ये स्टार्टअप बर्गर में नए फ्लेवर का एक्सपेरिमेंट कर रहा है, जो लोकप्रिय भी हो रहा है।

बॉस बर्गर: दिल्ली के साकेत में बॉस बर्गर भी अपने बड़े आकार के बर्गर के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्वादिष्ट मीट और स्मोक्ड चिकन सॉसेज के साथ पुल्ड चिकन का उपयोग किया जाता है। एक बार यहां के बर्गर भी अवश्य ट्राई करना।