Haryana के पास ये हैं 5 हिल स्टेशन, वीकेंड पर घूमने का जरूर बनाएं प्लान

28 Jul 2024

परवाणू हिल स्टेशन- यह हिल स्टेशन चंडीगढ़ से मात्र 30 किमी की दूर पर बसा हुआ है। जो लोग माउंटेन बाइकिंग के दीवाने हैं, उनके लिए यह जगह बेस्ट है।

कसौली पहाड़ी- हरियाणा के आसपास घूमने के लिए कसौली बेस्ट है। यहां आप गिर्बर्ट ट्रेल, लवर्स लेन, सनसेट प्वाइंट, तिब्बती बाजार और मंकी प्वाइंट घूम सकते हैं।

चैल- यदि आप भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर कहीं शांति में वीकेंड बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां पर घूमने के लिए साधुपुल, काली का टिब्बा और सिद्ध बाबा मंदिर है।

मोरनी हिल्स- यह हरियाणा की धरती का एकलौता हिल स्टेशन है। यहां वीकेंड पर दिल्ली वाले आते रहते हैं। मोरनी हिल्स पंचकूला से मात्र 35 किमी की दूरी पर है।

नाहन- यह जगह हरियाणा से मात्र 86 किमी की दूरी पर है। यहां आप बोटिंग, कैंपिंग और ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां रेणुका झील और काली स्थान मंदिर भी घूम सकते हैं।