Logo
India demands handing over of Hafiz Saeed: हाफिज सईद भले ही जेल में हो, लेकिन उसकी पार्टी पाकिस्तन मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) आम चुनाव में लड़ रही है। 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होने हैं।

India demands handing over of Hafiz Saeed: पाकिस्तानी मीडिया इस्लामाबाद पोस्ट ने दावा किया है कि भारत सरकार ने औपचारिक रूप से पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। वेबसाइट ने इसका खुलासा राजनयिक सूत्रों के हवाले से किया है। जिसमें भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को आधिकारिक अनुरोध प्राप्त हुआ है। जिसमें हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है। हालांकि न तो भारत की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि की गई है और न पाक विदेश मंत्रालय ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। 

पाकिस्तान और भारत के बीच लंबे समय से वार्ता बंद है। यदि आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की जाती है, तो दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों के बीच बातचीत और सहयोग की आवश्यकता होगी। फिलहाल यह देखना बाकी है कि पाकिस्तान इस औपचारिक अनुरोध पर कैसे प्रतिक्रिया देगा और क्या यह सीमा पार सुरक्षा चिंताओं से संबंधित मुद्दों के समाधान में सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा?

मुंबई हमले में मारे गए थे 166 लोग
हाफिज सईद 2008 में मुंबई में 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। इस हमले में 6 अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोग मारे गए थे। हाफिज सईद को अमेरिका ने भी आतंकी घोषित कर रखा है। उस पर अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। वह जमात-उद-दावा के कुछ नेताओं के साथ 2019 से जेल में है। उसे आतंकी फंडिंग मामले में दोषी ठहराया गया था। 

पाकिस्तान में चुनाव लड़ रही सईद की पार्टी
हाफिज सईद भले ही जेल में हो, लेकिन उसकी पार्टी पाकिस्तन मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) आम चुनाव में लड़ रही है। 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होने हैं। उसने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। सईद का बेटा तल्का सईद भी चुनाव लड़ रहा है। वह लाहौर से मैदान में है। 

5379487