PM Modi Colombo video: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड से श्रीलंका पहुंचे। कोलंबो में PM मोदी का भव्य स्वागत हुआ। प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। हाथ में भारत का तिरंगा। चेहरे पर खुशी। मोदी-मोदी और वंदे भारत के नारे गूंजते रहे। PM मोदी से हाथ मिलाने की होड़ मच गई। मोदी ने सिर झुकाकर बुजुर्गों को प्रणाम किया। नारी शक्ति को सलाम किया। बच्चे को गोद में उठाकर खिलाया। मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। तोपों की सलामी दी। PM मोदी ने स्वागत करने वाले भारतीय समुदाय के लोगों का आभार जताया। देखिए वीडियो...।
Highlights from Colombo…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2025
The community connect and cultural vibrancy were on full display. pic.twitter.com/V1wkwTBrB4
समझौतों पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका आए हैं। शनिवार (5 अप्रैल) को पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके आमने-सामने और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। बातचीत में भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने समेत कई क्षेत्रों में समझौते हो सकते हैं।
අද උදෑසන කොළඹ පැවති පිළිගැනීමේ උත්සවයේ අවස්ථා@anuradisanayake pic.twitter.com/bXQZMHgtBQ
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2025
महाबोधि मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
कोलंबो में मोदी और दिसानायके भारत की सहायता से बनाई जा रही कई परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। दोनों नेता सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना के वर्चुअल शिलान्यास के भी साक्षी बनेंगे। मोदी कई राजनीतिक नेताओं से भी मिलेंगे। 6 अप्रैल को मोदी और दिसानायके ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा जाएंगे। मोदी महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। भारत द्वारा सहायता प्राप्त दो परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी करेंगे।
हम रिश्ते में नया एजेंडा जोड़ रहे
कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि हम रिश्ते में नया एजेंडा जोड़ रहे हैं क्योंकि आप सभी जानते हैं कि भारत और श्रीलंका सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साझा इतिहास, भूगोल और सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए यह रिश्ता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
शानदार स्वागत में बारिश भी बाधा नहीं बनी
PM मोदी ने 'X' पर लिखा-कोलंबो में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए शानदार स्वागत में बारिश भी बाधा नहीं बनी। मैं उनकी गर्मजोशी और उत्साह से बहुत प्रभावित हुआ। उनका आभारी हूं। सामुदायिक स्वागत के दौरान मैंने महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव, श्री माधवदेव के विचारों, संगीत, भारतीय कहानियों और पाली भजनों पर पुस्तकों के अनुवाद भी देखे। ये सांस्कृतिक संबंध सदैव कायम रहें!
पीएम मोदी का तीसरा श्रीलंकाई दौरा
प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी श्रीलंका पहुंचे हैं। पीएम मोदी का यह तीसरा श्रीलंका दौरा है। इससे पहले वे 2015 और 2019 में श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं।