Sunita Williams Photos-Video: सुनीता विलियम्स और उनके 3 साथी बुधवार (19 मार्च) को अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटे। 286 दिन बाद सुनीता की 'घर वापसी' पर अमेरिका से भारत तक जश्न है। पूजा-हवन। अंतरिक्ष यात्री के स्वागत में आतिशबाजी। हर तरफ खुशियां ही खुशियां...।  बधाई और साहस की सराहना। चलिए देखते हैं जश्न में डूबे लोगों और 17 घंटे की यात्रा के फोटोज और वीडियो...। सुनीता, बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से धरती पर आने की खुशी में किसने क्या कहा...पढ़िए पूरी रिपोर्ट...। 

रिकवरी क्रू कैमरे के साथ अंदर गया। एस्ट्रोनॉट्स ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया

हाथ हिलाकर जाहिर की खुशी 
ड्रैगन कैप्सूल से सबसे पहले क्रू कमांडर निक हेग को बाहर लाया गया। इसके बाद अलेक्जेंडर गोरबुनोव फिर सुनीता विलियम्स और आखिर में बुच विल्मोर बाहर आए। सुनीता विलियम्स के चेहरे पर खुशी दिख रही थी। सुनीता ने सुरक्षित वापसी के बाद हाथ हिलाकर खुशी जाहिर की। मौजूद लोगों का अभिवादन किया। मिशन के दौरान अपने अनुभव साझा किए। 

स्प्लैशडाउन के बाद रिकवरी वेसल में चारों एस्ट्रोनॉट्स का स्पेसक्राफ्ट।

ड्रैगन क्रू स्पेसक्राफ्ट के बीच वेस्टिबुल के अंदर एक पोज  

पृथ्वी पर लौटने से पहले क्रू-9 के मेंबर स्पेस स्टेशन और ड्रैगन क्रू स्पेसक्राफ्ट के बीच वेस्टिबुल के अंदर एक साथ पोज देते हुए। 

इलॉन मस्क की स्पेसएक्स को धन्यवाद 
चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल 19 मार्च तड़के 3:27 बजे समुद्र में लैंड हुआ। सुनीता और उनके तीन अंतरिक्ष यात्रियों की वापस पर नासा के अधिकारियों ने खुशी जताई। ऐतिहासिक मिशन की सफलता पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नासा ने इलॉन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स को धन्यवाद दिया। कहा कि इस मिशन में कई चुनौतियां थीं, लेकिन सबकुछ जैसा सोचा था वैसा रहा। नासा ने बताया कि इस मिशन से मिले अनुभवों का उपयोग भविष्य में अंतरिक्ष यात्राओं को और सुरक्षित और प्रभावी बनाने में किया जाएगा।

सहनशक्ति और दृढ़ता का इतिहास लिखा...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर लिखा-NASA के क्रू 9 की पृथ्वी पर वापसी से बहुत खुशी हुई।  भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों वाले इस क्रू ने अंतरिक्ष में मानव सहनशक्ति और दृढ़ता का इतिहास फिर से लिख दिया है। राजनाथ ने इस मिशन को अंतरिक्ष में मानव सहनशक्ति और दृढ़ता की एक नई मिसाल बताया।

गौरव, गर्व और राहत का पल
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा-'गौरव, गर्व और राहत का पल! पूरा विश्व भारत की इस बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, जो अंतरिक्ष में अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है।'

झुलासन में जश्न 
ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर पर सुनीता विलियम्स की सफल वापसी पर कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी। सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव झुलासन में आरती और प्रार्थनाओं के साथ पृथ्वी पर उनकी सुरक्षित वापसी का जश्न मनाया।   

ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर पर सुनीता विलियम्स की सफल वापसी पर कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी।

'सुनीता दुनिया बदल देंगी'
सुनीता विलियम्स चचेरे भाई दिनेश रावल ने कहा कि जब वह लौटीं, तो हम खुशी से उछल पड़े... मैं बहुत खुश था... कल तक, मेरे दिल में एक बेचैनी सी भावना थी... भगवान ने हमारी प्रार्थना सुनी और हमारी सुनी को सुरक्षित वापस ले आए... सुनीता कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं... वह दुनिया बदल देंगी। 

झुलासन में गरबा प्रदर्शन  
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव झुलासन में सीपी गज्जर हाई स्कूल के छात्रों ने पृथ्वी पर उनकी सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए गरबा प्रदर्शन किया।