Logo
Mangal Gochar 2025 in Kark Rashi: ज्योतिष गणना के अनुसार, आगामी 3 अप्रैल 2025 गुरुवार को ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह गोचर 3 अप्रैल देर रात 01 बजकर 32 मिनट पर होगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन से राशिचक्र की 12 राशियों में से कुल 5 राशियां लभान्वित होंगी। चलिए जानते है उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से-

Mangal Gochar 2025 in Kark Rashi: ज्योतिष गणना के अनुसार, आगामी 3 अप्रैल 2025 गुरुवार को ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल का यह गोचर 3 अप्रैल देर रात 01 बजकर 32 मिनट पर होगा। इसके बाद मंगल यहां 7 जून 2025 तक विराजमान रहेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन से राशिचक्र की 12 राशियों में से कुल 5 राशियां लभान्वित होंगी। चलिए जानते है उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से- 

मिथुन राशिफल 2025 मंगल गोचर
(Gemini Horoscope 2025 Mars Transit)

मंगल का यह गोचर मिथुन राशि वालों को धनलाभ देने वाला साबित होगा। इन जातकों के रुके हुए कार्य पूरे होने की प्रबल संभावना रहेगी। कारोबारी जातकों को नई डील्स मिलने से अप्रत्याशित आमदनी होगी, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। हालांकि, खर्च भी बढ़ेंगे इसलिए समझदारी से चलना होगा। 

कर्क राशिफल 2025 मंगल गोचर
(Kark Horoscope 2025 Mars Transit)

मंगल का गोचर कर्क राशि में ही होने जा रहा है। इसलिए इन जातकों को कई तरह से इसका लाभ मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। विवाहित जातकों को बच्चों की तरफ से हर कार्य में पूरा सहयोग मिलेगा। करियर और कारोबार, दोनों ही जगह सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 

सिंह राशिफल 2025 मंगल गोचर
(Singh Horoscope 2025 Mars Transit)

सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर औसत परिणाम देने वाला रहेगा। इन जातकों को जमीन-जायजाद के मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही कानूनी मामलों में भी सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते है। धार्मिक यात्रा पर परिवार संग जाने की योजना बन सकती है। बिज़नेस के लेन-देन में सावधानी से चलना होगा। 

तुला राशिफल 2025 मंगल गोचर
(Tula Horoscope 2025 Mars Transit)

तुला राशि में मेहनती जातकों के लिए मंगल गोचर अवधि थोड़ी परेशान कर सकती है। हालांकि, अपने साहस और पराक्रम से आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। सफलता की राह में कई बाधाएं आ सकती है। धन खर्च की संभावना अधिक है। बिज़नेस में नया फायदेमंद प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। 

वृश्चिक राशिफल 2025 मंगल गोचर
(Vrischik Horoscope 2025 Mars Transit)

मंगल का कर्क राशि में गोचर वृश्चिक राशि वालों को सकारात्मक परिणाम देगा। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में उनके अनुकूल ही परिणाम मिलेंगे। सत्ता से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि कई अच्छे लाभ लेकर आएगी। धार्मिक कार्यों में लगे रहने से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487