Gajkesari Rajyog Before Holi 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, होली से पूर्व गुरु-चंद्रमा की युति से वृषभ राशि में 'गजकेसरी राजयोग' बनने जा रहा है। यह राजयोग काफी शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। चंद्रमा 5 मार्च 2025, बुधवार को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां देवगुरु बृहस्पति पहले से मौजूद है। इस तरह गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। गजकेसरी राजयोग के बनने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती है। इस वर्ष होली से पहले बन रहा यह राजयोग विशेषकर 3 राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आने वाला है। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

गजकेसरी राजयोग मेष राशिफल मार्च 2025
(Gajakesari Rajyoga Aries Horoscope March 2025)

वृषभ राशि में बनने जा रहा गजकेसरी राजयोग मेष राशि के जातकों को प्रभावित करेगा। इन जातकों के कारोबार में आमदनी बढ़ेगी और नई डील्स मिलेंगी। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना बनेगी। समय आपके अनुकूल रहने वाला है। 

गजकेसरी राजयोग कर्क राशिफल मार्च 2025
(Gajakesari Rajyoga Cancer Horoscope March 2025)

गजकेसरी योग से कर्क राशि वालों का भाग्य जबरस्त तरीके से उदय होगा। इन जातकों को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। कारोबार में कोई बड़ी डील्स मिलने और अटका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

गजकेसरी राजयोग कन्या राशिफल मार्च 2025
(Gajakesari Rajyoga Virgo Horoscope March 2025)

कन्या राशि वालों का वैवाहिक जीवन 'गजकेसरी योग' के शुभ प्रभाव से खुशहाल होने वाला है। इस राशि के विवाहित जातकों को कारोबार में धन की अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना जरुरी होगा। नौकरीपेशा जातकों को स्थान परिवर्तन करने से इंक्रीमेंट मिलेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।