Logo
रविवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 10 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 10 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 10 March 2024, रविवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य हस्तरेखा, वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज (कालीखोह) जी ने तैयार किया है। जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज 10 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:41 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 32 पर

दिशाशूल:  पश्चिम दिशा - आज के दिन यात्रा करने से पहले शहद का सेवन जरूर करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.09 से 12 12 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.13 से 16.13 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:50 से 08:11 तक अमृत
सुबह 08:11 से 10:22 तक चंचल
सुबह 10:22 से 12:10 तक चंचल 
दोपहर 12:10 से 02:21 तक अमृत
दोपहर 02:21 से 07:20 तक लाभ
शाम 07:20 से 09:20 तक लाभ
रात 09:20 से 11:21 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। सार्वजनिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर ध्यान दें। व्यवसाय में थोड़ा दिक्कत हो सकती है। धन लाभ को लेकर आज किसी भी तरह से जोखिम न लें। छोटे-मोटे नुकसान होने पर दुखी ना हों। प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूलता रहेगी, परेशान ना हों।
लकी नंबर: 52, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज आपके अंदर साहस की कमी देखने को मिलेगी। दिन का पहला भाग शुभ रहेगा। दोपहर के बाद व्यवसाय में दिक्कत हो सकती है। सहकर्मी के साथ व्यवहार ठीक बना कर रखें। अपने व्यवहार में सुधार रखें। आपकी मानसिकता बदल सकती है। 
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज दिन के आरंभ से ही आपको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। व्यवसाय में आज भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। आज मेहनत कम करनी पड़ेगी, फल ज्यादा मिलेगा। सरकारी कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। दोपहर के बाद किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी।
शुभ नंबर: 3, शुभ रंग: काला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। दिन के आरंभ में किसी से परेशान हो सकते हैं। आर्थिक कर्म से मन दुखी रहेगा। बाद में धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। महिलाओं को दिक्कत हो सकती है, संतान के विषय में टेंशन रहेगी।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग:  नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन कुछ दिनों से चली आ रही आपकी परेशानी दूर होगी। अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भूमि व भवन संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में आपकी निष्ठा बनी रहेगी। व्यवहार को सकारात्मक बनाएं। परिवार कुटुंब में प्रसन्नता पूर्वक वातावरण बना रहेगा। सेहत में कुछ सुधार होगा।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: सफेद

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन आप जिस कार्य को करने की योजना बनाएंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपके आसपास का वातावरण भी रहेगा। व्यवसाय में फायदा मिलेगा। कुछ दिनों से जिस कार्य की कामना कर रहे हैं, वह मिलेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। दिन लगभग शुभ रहेगा।
लकी नंबर:  20, शुभ रंग: काला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। सहकर्मी आपकी हेल्प करेंगे। कोई भी कार्य सहज से नहीं होगा। दोपहर के बाद विरोधी शक्ति होंगे। व्यवसाय के मामले में सावधान रहें। पारिवारिक वातावरण टेंशन में रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों में सोच समझकर निर्णय लें। 
लकी नंबर: 50, शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज का पूरा दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संबंधों के प्रति लापरवाही से बचें। मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा। महिलाओं की खटपट हो सकती है। व्यावसायिक वर्ग का दिन ठीक रहेगा। सेहत का अपने ध्यान रखें।
लकी नंबर:  12,  शुभ रंग:  समुद्री

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन आपको अच्छा फल मिलेगा। दिनचर्या में सुधार करने की कोशिश करें। विकास कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। ठंड के लेनदेन में सावधानी रखें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यर्थ के विवाद से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए नजदीकी धार्मिक स्थलों पर जरूर जाएं।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: सफेद

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन कुछ कार्यों को लेकर आपको दिक्कत हो सकती है। अपने मनमानी रवैया के चलते आपको हानि होगी। परिवार में आज किसी सदस्य से मिल सकते हैं। नया प्लान बनेगा। नौकरी और पैसा वाले जातकों को दिक्कत हो सकती है। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग:  बैंगनी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन आपका मूड ठीक रहेगा। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। सत्ता पक्ष भी आपके फेवर में रहेंगे। संतोष प्राप्त होगा। संतान की तरफ से परेशानी हो सकती है। नरमी से काम लें, नहीं तो दिक्कत होगी। शरीर में आज दर्द अकड़न हो सकती है। 
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन आपको संघर्ष करना पड़ेगा। दिन के पहले भाग में दिक्कत हो सकती है। व्यवसाय वर्क कर क्षेत्र में परेशान हो सकते हैं। सभी प्रकार के आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आज पिता के अलावा अन्य किसी की हेल्प ना लें। घरेलू माहौल खराब रहेगा।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: नीला

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम ( कालीखोह)
ज्योतिष, हस्तरेखा, वास्तुशास्त्र और रत्न एवं कुंडली के लिए संपर्क कर सकते हैं।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487