Logo
बुधवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, तरक्की और प्रेम के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 13 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 13 March 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 13 March 2024 को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की तृतीया तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर भविष्यफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य वास्तु शास्त्र रत्न, हस्तरेखा एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि के अनुसार आज बुधवार यानी 13 मार्च 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:38 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 34 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा - आज के दिन तिल या धनिया का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.02 से 12 12 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.12 से 16.12 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:31 से 08:11 तक अमृत
सुबह 08:11 से 10:21 तक चंचल
सुबह 10:21 से 12:25 तक चंचल 
दोपहर 12:25 से 02:21 तक अमृत
दोपहर 02:21 से 07:21 तक लाभ
शाम 07:21 से 09:23 तक लाभ
रात 09:23 से 11:20 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन दूसरे आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी में काम ना करें, नहीं तो बनते कामों में देरी हो सकती है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। नौकरी में दिक्कत हो सकती है।
लकी नंबर: 54, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। पार्टी व पत्नी का प्रोग्राम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेंगे। स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव जी की आराधना जरूर करें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: नारंगी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज दिन नवीन वस्त्र और आभूषण प्राप्त होगा। यात्रा ठीक रहेगी। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: हल्का लाल

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन घर में गेस्ट आ सकते हैं। खर्च अधिक होगा। कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। परिवार की हेल्प प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में धोखा मिल सकता है। 
लकी नंबर: 45, शुभ रंग:  नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। कारोबार ठीक-ठाक रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको सम्मान प्राप्त होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। किसी मनोरंजन यात्रा से लाभ आपको प्राप्त होगा। बुरे लोगों से दूर रहें।
लकी नंबर: 10, शुभ रंग: हल्का लाल

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मित्रों की हेल्प से कार्य पूर्ण होंगे। नए कार्य शुरू करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। समय आपके अनुकूल है। 
लकी नंबर:  4, शुभ रंग: काला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन पारिवारिक टेंशन बनी रहेगी। आवश्यक चीज गुम हो सकती है। किसी बात पर विश्वास ना करें। बुद्धि का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। आय बनी रहेगी। थकान हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में क्रोध न करें।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज कार्यस्थल में परिवर्तन संभव है। योजना सफल होगी। नौकरी में अधिकारी गण आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में गुस्सा ना करें।
लकी नंबर:  56,  शुभ रंग:  पर्पल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन किसी धार्मिक स्थल पर आप जा सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हेल्प प्राप्त होगी। धन प्राप्त में बाधा उत्पन्न होगी। साधनों में खर्च आपका बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बनाए रखें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: चैती

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन दुर्घटना में चोट लग सकती है। लापरवाही न करें। मानसिक दिक्कत होगी। कीमती वस्तुओं को अच्छे से रखें। जोखिम और जमानत के कार्यों को टालें। टेंशन बनी रहेगी। आय में कमी हो सकती है। लोगों से ज्यादा अपेक्षा ना करें।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  ब्लू

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन भूमि वाहन खरीद सकते हैं। कोई बड़ा सौदा लाभ देगा। भाग आपका साथ देगा। विवाद बढ़ सकता है। धन प्राप्ति होगी। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। घर बाहर प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
लकी नंबर: 65, शुभ रंग: पिंक

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन जल्दबाजी से आपके काम बिगड़ेंगे। समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। प्रेम प्रसंग के मामले में दिक्कत होगी। कहीं बाहर जा सकते हैं। घर बाहर सुख शांति बनी रहेगी। नौकरी में आराम रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 77, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम ( कालीखोह)
ज्योतिष, हस्तरेखा, वास्तुशास्त्र और रत्न एवं कुंडली के लिए संपर्क कर सकते हैं।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487