Logo
Aaj Ka Rashifal, 15 May 2024: आज बुधवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 15 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 15 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 15 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की अष्टमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 15 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:47 पर
सूर्यास्त: संध्या 06: 59 पर

दिशाशूल: उत्तर दिशा- आज के दिन तिल एवं धनिया का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 35 से 12 46 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.55 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:53 से 10:55 तक चंचल
सुबह 10:55 से 12:53 तक चंचल 
दोपहर 12:53 से 02:51 तक अमृत
दोपहर 02:51 से 07:53 तक लाभ
शाम 07:53 से 09:51 तक लाभ
रात 09:51 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन ज्यादा खर्च होने से आपका मन विचलित रहेगा। अपेक्षाकृत आपके अनुसार आपके घर वाले नहीं चलेंगे। स्थानीय धर्म स्थल की परिवार के साथ आप यात्रा कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारी का फुल सपोर्ट रहेगा तथा आपके ऊपर विश्वास करेंगे।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज व्यापार व्यवसाय में ग्रहों की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार ईमानदारी की आपकी प्रशंसा जरूर होगी। मशक्कत करने के बाद आपके कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। शत्रु आपसे आज पराजित होंगे।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
बहुत दिनों से आप नया प्लान बना रहे हैं। उसको अब करने का समय आ गया है। कार्य में सफलता मिलेगी। शत्रु आपसे पराजित हो सकते हैं। कोई भी कार्य अपने बुद्धि से करें। पेट रोग से आज के दिन आप पीड़ित हो सकते हैं। सावधान रहें।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज यात्राओं का आपका योग है। भगवान के दर्शन आज आप फैमिली के साथ कर सकते हैं। मातृ पक्ष की चिंता आज आपको ज्यादा रहेगी। धन मिलने की संभावना आपको है। व्यर्थ के वाद-विवाद ना करें। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज प्रेम प्रसंग के मामले में आपकी बात सुनी जाएगी। आगे बढ़ाने के मार्ग आपको प्रबुद्ध व्यक्ति के द्वारा मिलेगा। शत्रुओं से व्यर्थ का वाद विवाद न करें। आज लंबी यात्रा करने के योग आपके हैं। प्रेमी का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  गुलाबी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज दिन भर व्यर्थ की बेचैनी आपको बनी रहेगी। लाभ मिलने की संभावना है। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति किसी कारण आपका अपमान कर सकता है। बच कर रहें। शारीरिक पीड़ा बनी रहेगी।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज स्वास्थ्य आपका खराब हो सकता है। भूमि या भवन संबंधी योजना आज आप क्रियान्वित कर सकते हैं। कार्य के प्रति अपनापन आप बना रहेगा। जिससे कार्यों में आप सफल होंगे। कुछ लाभ की संभावना दोपहर के बाद आपके लिए दिख रही है।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज पार्टी व पिकनिक में फैमिली के साथ जा सकते हैं। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। हर्ष के समाचार आपको मिलेंगे। कुसंगत याद ना करें, नहीं तो आपको हानि हो सकती है। माता पक्ष को कष्ट हो सकता है।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन भ्रम की स्थिति आपके साथ बनी रहेगी। बहुत ही सावधानी के साथ कोई भी कार्य करें। पराक्रम में सफलता मिलेगी। खुशनुमा वातावरण आपके आसपास बना रहेगा। दोपहर के बाद स्थितियां सामान्य होगी।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको बनी रहेगी। घर बाहर माहौल खराब रहेगा। यात्रा का योग बन सकते हैं। स्त्री वर्ग आपको कष्ट पहुंचा सकती है। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के फीलिंग के साथ खिलवाड़ न करें।  
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का लाल

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज पुराने मित्र व संबंधियों से आपको हेल्प प्राप्त हो सकती है। विरोध की संभावना बन सकती है। धन, गृहस्थी में बाधा आ सकती है। स्त्री पक्ष से कुछ पीड़ा आज आपको मिल सकती हैं। स्थितियों को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन रोजगार के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। चिंता से मुक्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में भी कलह हो सकती है। पार्टनर के साथ घर में किसी चीज को लेकर बाद विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  हरा

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

CH Govt hbm ad
5379487