Logo
आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 17 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 17 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 17 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज चतुर्दशी तिथि है और गणेश विसर्जन भी है। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें सोमवार यानी 17 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शुध्द दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
हल्की हंसी मजाक करने से आज आपको बचना चाहिए, नहीं तो विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजगी से आज आपका मन खराब रहेगा। जल्दबाजी आपके ऊपर भारी पड़ सकती है।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग: हल्का काला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
यात्रा आज आपकी मनोरंजन रहेगी। सामाजिक कार्य करने की क्षमता जागृत होगी। परिवार के साथ समय सुख में व्यतीत होगा। बप्पा की सेवा में लगे रहेंगे। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
बिजनेस में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति के उत्साह में आकर कोई भी निर्णय न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहने की संभावना है।
शुभ नंबर: 20, शुभ रंग:  हरा

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
योजना आज आपके फली भूत होगी। आय के साधन में परिवर्तन के योग दिख रहे हैं। मित्रों के साथ मनोरंजन समय व्यतीत होगा। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करना चाहिए।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: पिंक

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। यात्रा से आपको फायदा होगा। तीर्थ दर्शन का प्लान आप बना सकते हैं। धर्म कर्म में आज आपकी विशेष रूचि रहेगी। बप्पा की सेवा में समय व्यतीत होगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको जरूर प्राप्त होगा। भाइयों से मतभेद आज दूर करने का समय है। समय सुख में व्यतीत करने की संभावना दिख रही है। इसलिए आज सुख के साधन भी मिल सकते हैं।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: चैती

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास आज आपको करने होंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। कोई भी कार्य बुद्धि के कार्य आप करेंगे। शेयर मार्केट व म्चुअल फंड से आपको प्रॉफिट प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
कीमती वस्तुओं को आज संभाल कर रखना चाहिए। काम में आपका मन नहीं लगेगा। परिवार के साथ मनोरंजन समय आप व्यतीत कर सकते हैं। कोई भी बुरी खबर आपको जरूर प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 16,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
उत्साहवर्धक न्यूज आपको जरूर प्राप्त होगी। नए मित्र आपके बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की संभावना है। कुसंगति से आज आपको हानि होने की संभावना दिख रही है। कोई आपको गिफ्ट दे सकता है।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
नया बस्त्र और आभूषण की प्राप्ति आपको हो सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने से मन में प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कोई भी गिफ्ट आपको जरूर प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
उन्नत के मार्ग आज आपके पक्ष में रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। समय अच्छा है, उसका लाभ उठाने का प्रयास करें। मनपसंद काम मिलने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
रचनात्मक कार्य आज आपके सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद आज आपको मिल सकता है। समय की अनुकूलता आपके पक्ष में रहेगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनने से आज आपका मन आपका प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487