Logo
आज बुधवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 18 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 18 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 18 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 18 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शुध्द दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
नवीन वस्त्र और आभूषण आपको प्राप्त हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में आपकी जवाब देही आज ज्यादा रहेगी। परिवार आज आपका साथ देगा।
लकी नंबर: 75, शुभ रंग: हल्का काला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
निवेश करने का यह सभी समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से आपको दिक्कत हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भाग दौड़ आपको ज्यादा करनी पड़ेगी।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
सुख के साधनों में आज वृद्धि के योग दिख रहे हैं। निवेश करने से आज आपको बचना चाहिए। जोखिम व जमानत के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। उच्च अधिकारियों की ओर से नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है।
शुभ नंबर: 25, शुभ रंग:  हरा

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के स्रोत आपको प्राप्त होंगे। जल्दबाजी में आकर कोई भी बड़ा निर्णय आपको नहीं लेना चाहिए। फैमिली की टेंशन आपको दिन भर रहेगी। परिवार आपका साथ देगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: पिंक

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
आज आपके बिगड़े कार्य भी बनेंगे। मित्रों की हेल्प आपको प्राप्त होगी। आज ज्यादा आपको दिमाग लगाने की जरुरत नहीं है। किसी भी कार्य को बहुत ही अच्छे तरीके से आप कर पाएंगे।
लकी नंबर: 36, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
परिवार व मित्रों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आज दिमाग में ज्यादा जोर डालने की जरूरत नहीं है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: चैती

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
दिन अच्छा गुजरेगा। धैर्य बनाने की जरुरत है। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में आपको नहीं करना चाहिए। व्यापार में अधिक ध्यान देना आज पड़ेगा। दूर से सुसमाचार आपको प्राप्त होंगे।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
दूर से सुसमाचार आपको प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस आज आपके अंदर आएगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसलिए आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 16,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। लाभ में आज आपके वृद्धि होगी। परिवारिक काम सफल होंगे। परिवार में माहौल प्रसन्नता का रहेगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। लेकिन आपको तनाव से बचना होगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
आय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। परिवारजनों के साथ बैठ सकते हैं। आज आपको गुस्सा ज्यादा आएगा। घर में मेहमानों के आगमन होने से आप खुश रहेंगे। मेहमान आज आपको कोई नया कार्य भी दे सकते हैं।
लकी नंबर: 60, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
नया प्लान आज बनेगा। आज हेल्प करने का अवसर आपको जरूर प्राप्त होगा। भरपूर प्रयास करने के बाद ही आपके कार्य बनेंगे। धन की कमी आज दूर हो सकती है। परिवार का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामलों में आज जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। कार्य स्थल पर आपको मान सम्मान की प्राप्त होगी। घर के सदस्यों के साथ मतभेद आपका ज्यादा हो सकता है।
लकी नंबर: 78, शुभ रंग:  हल्का चैती

5379487