Logo
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 21 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 21 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 21 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज चतुर्थी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 21 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:12 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:40 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शहद का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:57 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:52 से 08:52 तक अमृत
सुबह 08:52 से 10:52 तक चंचल
सुबह 10:52 से 12:52 तक चंचल 
दोपहर 12:52 से 02:52 तक अमृत
दोपहर 02:52 से 07:51 तक लाभ
शाम 07:51 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
आज के दिन कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। मनपसंद भोजन का आपको आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठ व्यक्तियों के सहयोग से आपके काम आज बनेंगे। वहीं पर आज आपको कोई नया काम भी मिल सकता है।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग: हल्का काला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
विरोधियों से आज प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से बात विवाद हो सकता है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का देखभाल जरूर करें।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
आज प्रयास करना आपका सफल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में आपके कार्यों के द्वारा वृद्धि होगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है। शत्रु आज आपसे परास्त हो सकते हैं। दिन अच्छा जाएगा।
शुभ नंबर: 12, शुभ रंग:  हल्का नीला

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
सामाजिक प्रतिष्ठा की ओर आपको ध्यान देना होगा। पार्टनरों की हेल्प प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा में आपको लाभ प्राप्त होगा। किसी भी बात करने से आज आपको बचना चाहिए। पारिवारिक हेल्प आपको मिल सकती है।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग: हरा

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
कोट वा कचहरी के काम आपके अनुकूल रहेंगे। पूजा पाठ में मन लगाना चाहिए। पारिवारिक हेल्प से आज आपके कई कार्य बनेंगे। चोट व रोग की संभावना है। कोई बड़ा काम आज आपको मिल सकता है।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
कीमती वस्तु आज आप खरीद सकते हैं। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से आपको बचना चाहिए। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में ज्यादा लापरवाही नहीं करनी चाहिए। नहीं तो हानि हो सकती है।
लकी नंबर: 67, शुभ रंग: कत्थई

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
बिजनेस में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। कष्ट, भय चिंता व परेशानी के वातावरण से मन आपका दुखी रहेगा। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
घर बाहर आपको हेल्प मिलेगी। अपेक्षाकृत कार्य समय पर नहीं होंगे। जिसकी वजह से आपका मन दुखी हो सकता है। स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रह सकता है। किसी कार्य में आप उलझ सकते हैं।
लकी नंबर: 16,  शुभ रंग: लाल

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
व्यावसायिक यात्रा आपकी सफल रह सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में आज फीलिंग का ध्यान रखें। वरिष्ठ जन आज आपकी हेल्प करेंगे। बकाया वसूली के प्रयास आपके ठीक रहेंगे। दिन अच्छा जाएगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
भूमि, भवन, दुकान व फैक्ट्री आज खरीदने का प्लान आप बना सकते हैं। अपरिचितों से ज्यादा घुलन-मिलन आज आपको नहीं चाहिए। स्वास्थ्य के कारण मन आपका दुखी रहेगा। हालांकि कुछ ही समय में सबकुछ ठीक हो जाएगा।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
गुड न्यूज़ आज आपको मिलेगी। कॉन्फिडेंस के साथ अपने कार्यों को अच्छे से कर पाएंगे। ज्यादा आलस करने से आज आपको बचना चाहिए। लेन-देन में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।
लकी नंबर: 27, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
आय में वृद्धि हो सकती है। प्रसन्नता में आज वृद्धि के योग दिख रहे हैं। रोजगार प्राप्त के प्रयास सफल प्राप्त हो सकते हैं। सट्टे व लॉटरी से आज आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। कोई बड़ी समस्या से आज आपको समाधान प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  हल्का चैती

CH Govt hbm ad
5379487