Logo
शनिवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 3 फरवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 3 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 3 February 2024, शनिवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान जरूर करें। आज चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 3 फरवरी का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:45 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05:47 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन दही या जौ का सेवन कर यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.20 से 12.32 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.05 से 16.10 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 06:45 से 08:20 तक अमृत
सुबह 08:20 से 10:30 तक चंचल
सुबह 10:30 से 12:15 तक चंचल 
दोपहर 12:15 से 02:36 तक अमृत
दोपहर 02:36 से 07:42 तक लाभ
शाम 07:42 से 09:44तक लाभ
रात 09:44 से 11:32 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन मेहनत से सफलता मिलेगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। यात्रा से लाभ मिलेगा। वाहन खरीदने के योग हैं। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संपत्ति क्रय कर सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए तुलसी को जल चढ़ाएं।  
लकी अंक: 4, शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन थकान रह सकती है। आर्थिक मामलों में हानि हो सकती है। पुराना रोग बढ़ सकता है। अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की खींचतान रहेगी। मन चंचल रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
लकी अंक: 9, शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन बुद्धि से काम लें, फायदा होगा। अपने आसपास के वातावरण को पॉजिटिव बना कर रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में लाभ मिलेगा। काम में जल्दबाजी करने से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल को जल दें।
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: पीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन किसी पर विश्वास न करें। प्रतिष्ठा एवं लेनदेन में परेशानी हो सकती है। फैमिली में किसी से विवाद हो सकता है। अपने निर्णय किसी को न बताएं। खर्च अधिक होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल के नीचे दीपक जलाएं। 
लकी अंक: 20, शुभ रंग:  केसरी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे, संपत्ति खरीद सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। जोखिम भरे काम सावधानी पूर्वक करें। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें। 
लकी अंक: 44, शुभ रंग: आसमानी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। गुस्सा न करें, लाभ की संभावना है। महत्वपूर्ण मामले सुलझेंगे। विरोधी परेशान करेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या का आशीर्वाद लें। 
लकी अंक:  30, शुभ रंग: नीला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन बुद्धि से काम लें, यात्रा हो सकती है। निवेश और नौकरी में फायदा मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। समय का सदुपयोग करें। आज के दिन परिवार के संग यात्रा पर जा सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। 
लकी अंक: 4, शुभ रंग: पर्पल

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन उपहार प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सुरा सुंदरी का सेवन न करें। बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं। 
लकी अंक:  50, शुभ रंग: काला

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। आलस्य बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को लाभ होगा। श्रम अधिक करना पड़ेगा। कर्मक्षेत्र में उन्नति के अवसर हाथ आएंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। 
लकी अंक: 2, शुभ रंग: बैंगनी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन फंसा हुआ धन मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। नौकरी में मान सम्मान प्राप्त होगा। थकान रहेगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शनि देव को तेल चढ़ाएं। 
लकी अंक: 11, शुभ रंग:  हल्का काला

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन कार्यस्थल बदल सकता है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। साथी को आपके ऊपर शक होगा। दिन सामान्य रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।   
लकी अंक: 10, शुभ रंग:  सफेद

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन धर्म कर्म करेंगे। लोगों की सहायता प्राप्त होगी। कार्य बनेंगे, अचानक धन लाभ होगा। लव लाइफ में तीसरे का इंटरफेयर हो सकता है। मन विचलित रहेगा। परिवार का ध्यान रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों को भोजन कराएं। 
लकी अंक: 12, शुभ रंग: सफेद

5379487