Logo
आज गुरुवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 5 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 5 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार 5 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज शिक्षक दिवस भी है। तृतीया तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें गुरुवार यानी 5 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शहद का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
अचानक यात्रा से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुभ समाचार की प्राप्त हो सकती है। प्रसिद्धि एवं मान सम्मान आपको जरूर प्राप्त होगा। दिन अच्छा गुजरेगा, लेकिन जोखिम लेने से बचें।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: हल्का नारंगी

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
स्टूडेंट वर्ग सफलता हासिल जरूर करेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बराबर बनी रहेगी। किसी बड़े व्यक्ति के साथ रहने का शुभ अवसर आपको प्राप्त होगा। व्यापार में भागीदार आपकी हेल्प करेंगे।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
आपका सामाजिक क्षेत्र जरूर बढ़ेगा। लाभदायक यात्रा आज आप कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। घर परिवार की टेंशन थोड़ी रह सकती है।
शुभ नंबर: 7, शुभ रंग:  हल्का मैटी

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
जीवन साथी से हेल्प मिलेगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। कार्य में भागीदार आपकी हेल्प करेंगे। विकास की योजनाएं आपके द्वारा बनाई जाएगी। पुराना रोग उभर कर आपको परेशान कर सकता है।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
आज आपको धन प्राप्त होगा। भाग दौड़ बढ़ेगी। सतर्कता के बाद आपको सफलता जरुर मिलेगी। अधिक खर्च आज आपको करने से बचना चाहिए। चोट व विवाद आदि से आपको हानि हो सकती है।
लकी नंबर: 34, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
पैसा आज आपका ठीक चलेगा। कोट व कचहरी में आज आपके पक्ष में फैसला रहेगा। पूजा पाठ में आपका मन लगेगा। समाज में आपके कार्यों को महत्व तथा सम्मान जरूर प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  मैटी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
कार्य प्रणाली में आज सुधार होगा। शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। जीवन साथी से संबंधों में मधुरता आएगी। स्थाई संपत्ति के मामले में आज आपको फायदा जरूर प्राप्त होगा। कार्य को लेकर सजग रहें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: हल्का नीला

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
सुख के साधन आज छूटेंगे। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। व्यापार के कार्य से आप कहीं बाहर जा सकते हैं। लाभ होगा।
लकी नंबर: 77,  शुभ रंग: पीला

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
सामाजिक एवं राजकीय कार्य आज आपके होंगे। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। फालतू खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। लाभ संबंधी समस्या का समाधान आज आपको जरूर प्राप्त होगा। चिंता तथा तनाव से बचकर रहें।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
व्यवसाय की यात्रा आज आपकी सफल रहेगी। अचानक धन लाभ होने के योग दिख रहे हैं। चिंता तथा तनाव आपको परेशान कर सकते हैं। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का रेड

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
शुभ समाचार आज प्राप्त होंगे। मान सम्मान आपका बढ़ेगा। व्यापार में परेशानियों का सामना आपको जरूर करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें, व्यर्थ की विवाद ना करें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
नए संबंधों के प्रति विशेष सावधानी रखें। कम प्रयास से आपके कार्य बढ़ेंगे। स्वास्थ्य आपका कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। भूल करने से विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

5379487