Logo
आज शुक्रवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 6 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 6 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 6 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज चतुर्थी तिथि है और शिव को प्रिय हरितालिका तीज व्रत भी है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 6 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन शहद का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
पुराने संगी साथी व रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात हो सकती है। नए मित्र आज आपके बनेंगे। कार्यों में गति ज्यादा बढ़ेगी। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। कोई नया कारोबार करने को सोच सकते हैं।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: हल्का सफेद

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
मेहनत आज आपकी सफल रहेगी। बिगड़े कार्य आपके बनेंगे। कार्य सिद्धि से आपको प्रसन्नता होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। सामाजिक कार्यों को करने के अवसर आपको प्राप्त होंगे। घर बाहर आपकी पूछ परख रहेगी।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:  हल्का लाल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
लेनदेन में और विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। किसी भी अपेक्षित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। विवाद को बढ़ावा देने से आपको नुकसान होगा। काम में मन आज दिनभर नहीं लगेगा।
शुभ नंबर: 7, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
मेहनत का पूरा फल आपको प्राप्त नहीं होगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। बौद्धिक कार्य आज आपके सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आपके कार्य पूर्ण होंगे।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
संपत्ति के बड़े सौदे आपको आज लाभ देने की स्थिति में रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा जाएगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, व्यस्तता ज्यादा रहेगी। दिन में तनाव लेने से बचें।
लकी नंबर: 34, शुभ रंग:  हल्का काला

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। राज की हेल्प आपको प्राप्त होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। कारोबार से आपको लाभ होगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना आप बना सकते हैं।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: नारंगी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में आपको हानि हो सकती है। दूसरे के झगड़ों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। आवश्यक वस्तु समय पर न मिलने से मन दुखी रहेगा। परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: हल्का हरा

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
तीर्थ यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सत्संग का प्रोग्राम आपको प्राप्त होगा। राहगीर के सहयोग से कार्य आपके पूर्ण होंगे। शेयर मार्केट में जोखिम नहीं लेना चाहिए। नौकरी में आपको सुकून प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 77,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आर्थिक उन्नति के प्रयास आज आपको करने होंगे। कार्य पूर्ण होने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। भाग्य का साथ आपको दिन में मिलेगा। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। दिन अच्छा बीतेगा।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
बकाया वसूली के प्रयास आज आपके सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्त के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जिसके कारण आपको प्रशंसा प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 66, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
आज खर्च अधिक होने से मन आपका दुखी रहेगा। पारिवारिक टेंशन आपको बनी रहेगी। कार्यों में मन नहीं लगेगा। आय के नए स्रोत आपको प्राप्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्यों से आज आपको बचकर रहना चाहिए।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
रोजगार में वृद्धि के योग है। व्यवसाय की यात्रा आज आप कर सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने का मन आज आपका करेगा। भाग्य आज आपका साथ देगा। व्यर्थ के बाद विवाद से आज आपको बचना चाहिए।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

5379487