Aaj ka Rashifal, 28 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, शुक्रवार (28 फरवरी 2025) को कर्क राशि वालों को आज के दिन जल्दबाजी से बचना चाहिए। सावधान रहने की जरूरत है। धनु राशि वालों का दिन फेवर में रहेगा। कुंभ वालों को बडे़-बुजुर्गों के साथ बातचीत कर काम करने की जरूरत है। 4 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीत सकता है। जबकि कुछ राशियों का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (28 फरवरी) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (28 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (28 february ka mesh rashifal)
आज आपकी किसी परिचित से मुलाकात होने की संभावना है। उसमें आपका काफी व्यस्त रह सकते हैं। मित्र आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। जिसकी वजह से आपका दिन सुखद बीतेगा। निजी और पेशेवर जीवन में भी सुधार होने की संभावना है। किसी से बेवजह विवाद से बचें।
आज की सलाह: गौ माता की सेवा करें। रोटी के साथ गुड़ खिलाएं। आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (28 february ka vrishabh rashifal)
आज आपका सहकर्मी आपके साथ कोई समझौता कर सकता है। लेकिन आपको उसके साथ सावधान रहना है। क्योंकि हो सकता है कि उसके इरादे अच्छे न हों। तो बाद में आपको पछतावा करना पड़ सकता है। कागजी कार्रवाई में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। खान पान पर ध्यान दें।
आज की सलाह: धार्मिक स्थानों पर जाने का प्रयास करें। आपका दिन ऊर्जावान बीतेगा। 
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 7

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (28 february ka mithun rashifal)
करियर के क्षेत्र में कुछ मजबूत कदम उठाने के लिए अच्छा दिन है। शुरुआत कर सकते हैं। कोई आपका सहयोग करेगा। जिसकी वजह से आपके कार्यों को एक अच्छी रफ्तार मिलेगी। खुद को पेशेवर रूप से आगे बढ़ते हुए महसूस करेंगे। लेकिन आपको धैर्य रखना बहुत जरूरी है।
आज की सलाह: धैर्य के साथ कार्य करने का प्रयास करें। आपको काफी लाभ मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 3

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (28 february ka kark rashifal)
खानपान पर आपको ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी छुट्टियों को बिताने का प्रयास करेंगे। कार्यों को जल्दबाजी में करने का प्रयास करेंगे लेकिन आपको ऐसा करने से बचना है। शारीरिक कष्ट मिल सकता है। इसलिए सावधान रहें।
आज की सलाह: जल्दबाजी से बचें नहीं तो कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। 
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 11

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (28 february ka singh rashifal)
आज आप कोई बड़ा निर्णय लेने का प्लान बना सकते हैं। जिसमें आपको कोई कठिनाई हो सकती है। आज आपकी उम्मीद पर कोई गुस्सा दिला सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचना चाहिए। विवाहित लोगों का आज दिन काफी रोमांटिक बीत सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आज का दिन प्रेमी के साथ बीते।
आज की सलाह: आर्थिक निर्णय पर विचार की जरूरत है। पैसों को बचाकर कार्य करने की जरूरत है। 
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 20

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (28 february ka kanya rashifal)
आज किसी कारणवश परिस्थितियां आपके खिलाफ हो सकती हैं। इसलिए आपको धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। सकारात्मक रहें। वित्तीय स्थिति आपकी अच्छी रह सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आपके विवाह का प्रस्ताव कहीं से आने की संभावना है। अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।
आज की सलाह: धैर्य रखें, दोपहर बाद आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा। 
भाग्यशाली रंग: मैटी, लकी नंबर: 44

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (28 february ka tula rashifal)
आज आप बहुत सारे कामों को लेकर उलझे रहेंगे। आपको परिवार को लेकर कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जिसकी वजह से आपका पूरा दिन काफी सकारात्मक बीतेगा। पूर्व प्रेमी से मुलाकात संभव है। धन को लेकर आपको कार्य करने की जरूरत है।
आज की सलाह: परिवार के साथ समय बिताएं, दिन खुशहाल बीतेगा। 
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 52

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (28 february ka vrishchik rashifal)
नए प्रोजेक्ट पर काम करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सकारात्मक बदलाव संभव है। आपको जल्द ही उज्ज्वल भविष्य के बारे में कोई सूचना मिलेगी। जो आपका दिल खुश कर देगी। आपका प्यार और स्नेह ज्यादातर लोगों को पसंद आएगा। यात्रा को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है।
आज की सलाह: नई योजनाओं पर कार्य करें लेकिन यात्रा को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। 
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 75

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (28 february ka dhanu rashifal)
आपके सामने कई अवसर आएंगे। जिसका लाभ उठाने का प्रयास करें। क्योंकि यह समय आपके फेवर में रहने वाला है। पार्टनर को कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का प्रयास करें। कोई कार्य आपको चुनौती दे सकता है लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना है। इसे आराम से सोच-विचार कर करें। निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।
आज की सलाह: दोपहिया वाहन में हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। 
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 21

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (28 february ka makar rashifal)
अप्रत्याशित समस्याओं से निपटने के लिए आप तैयार रहें। क्योंकि आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इन समस्याओं से निपटना आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। लेकिन आपको इस पर मन से कार्य करने की जरूरत है।
आज की सलाह: दिन की शुरुआत अच्छे विचारों के साथ करने की जरूरत है। लाभ मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 11

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (28 february ka kumbh rashifal)
कोई नया पेशा शुरू करने की आपकी योजना बन सकती है। इसके लिए आप काफी समय से विचार-विमर्श कर रहे हैं। इस योजना से आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा। आपको आज के दिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 
आज की सलाह: विचार-विमर्श से कोई बड़ी समस्या का निजात मिल सकता है। इसलिए अनुभवी लोगों से जरूर सलाह लें। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 7

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (28 february ka meen rashifal)
आज आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो ऐसे लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। अगर आपको काफी दिनों से वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा था तो उसमें भी राहत की उम्मीद है।
आज की सलाह: सावधानी ही बचाव है। इसलिए आज आप अपने खास लोगों से बचने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 55