Logo
Aaj ka Rashifal, 26 फरवरी 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 26 फरवरी 2025: आज महाशिवरात्रि का त्योहार है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें। ग्रहों की चाल के अनुसार, बुधवार (26 फरवरी 2025) को  कुछ राशि वालों का दिन खुशखबरी भरा बीतेगा। 3 राशि वालों का दिन सामान्य गुजर सकता है। आज के दिन आप भगवान भोलेनाथ के इन उपायों को जरूर करें।

हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (26 फरवरी) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज महाशिवरात्रि भी है। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र के साथ जल अर्पित करें। दिन काफी अच्छा गुजरेगा। चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (26 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (26 february ka mesh rashifal)
आज के दिन छात्रों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अपने दिनचर्या के कार्यों के साथ ही आप कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ में ले सकते हैं। आपके लिए यह एक अच्छा दिन है। मौका न गंवाएं, जल्द ही नई शुरुआत करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें और बेलपत्र चढ़ाएं। भोलेनाथ सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (26 february ka vrishabh rashifal)
आप आज के दिन अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। इससे आपके प्रेम जीवन में सुधार होने की उम्मीद है। प्रेमी के साथ कुछ यादें आज जुड़ेंगी। वहीं आपको चौंकाने वाली कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। इसलिए आज के दिन का आनंद लेने का प्रयास करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और सफेद पुष्प अर्पित करें। मनचाहा फल मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 5

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (26 february ka mithun rashifal)
आज कुछ नया स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना सकते हैं। शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। शिक्षण पेशे से जुड़े लोगों को पदोन्नति की उम्मीद है। कला के क्षेत्र से भी जुड़े लोगों को लाभ की संभावना है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। लेकिन खर्च पर लगाम लगाने की जरूरत है।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूर्वा अर्पित करें और साबुत मूंग की दालअर्पित करें। धन की समस्या दूर होगी। 
भाग्यशाली रंग: ब्लू, लकी नंबर: 5

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (26 february ka kark rashifal)
आप आज कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने की योजना बना सकते हैं। भविष्य को देखते हुए कार्यों की योजना बनाना आपके लिए सही रहेगा। आप जो भी करेंगे उसका परिणाम पॉजिटिव ही मिलने की संभावना है। भविष्य में आपको आज किए गए कार्य का लाभ मिलेगा।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूध और शहद से अभिषेक करें। सफ़ेद तिल अर्पित करें। शनि पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। 
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 2

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (26 february ka singh rashifal)
आपका आज दिन सकारात्मकता पूर्वक बीतेगा। आस-पास के लोग आपको नई चीजें करने के लिए प्रेरित करेंगे। आप भी आज आराम को छोड़कर कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। यह सपनों, प्रेरणा और प्रेरणा से भरा दिन है। लेकिन किसी भी चीज की शुरुआत से पहले सोच-विचार काफी जरूरी है।
आज की सलाह: शिवलिंग पर आंकड़े के फूल अर्पित करें। सभी कष्टों से छुटकारा मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (26 february ka kanya rashifal)
स्वच्छता को लेकर आप आज काफी सजग रहेंगे। कुछ लोगों से आप किसी बात को लेकर नाराज भी हो सकते हैं। लेकिन आपको ऐसी बातों को इग्नोर कर देना चाहिए। आपके विचार का समर्थन आज लोग नहीं करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज से ठीक होने लगेंगी लेकिन आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज की सलाह: शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाएं। छिलके वाली हरी मूंग की दाल अर्पित करें। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। 
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 11

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (26 february ka tula rashifal)
आज आपको अपने से छोटे बच्चों से प्रेरणा लेने की जरूरत पड़ सकती है। दिनभर आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। खाली समय आपको परिवार के साथ बिताने की जरूरत है। अपनी रुचि के क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। दिन में ज्यादा चिंता लेने की जरूरत नहीं है।
आज की सलाह: शिवलिंग पर चंदन, फूल, शक्कर और चावल अर्पित करें। जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 2

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (26 february ka vrishchik rashifal)
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आज नौकरी छोड़ने का मन कर सकता है। कार्य में धैर्य रखें और तब तक प्रतीक्षा करें जब तक कि आपके कार्य फलदायी न हों। पारिवारिक समस्या आज आपकी सामान्य रह सकती है। कोई उपाय आपको मिलेगा। जिससे लाभ हो सकता है। धन का इस्तेमाल सही जगह पर करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर लाल चंदन और कनेर के फूल अर्पित करें। मान सम्मान मिलेगा। करियर में नए अवसर और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 51

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (26 february ka dhanu rashifal)
आज आपकी अपेक्षा के अनुसार कार्य नहीं होगा। जिसको लेकर आप काफी परेशान नजर आएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आपको आज स्वास्थ्य पर काफी ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की उचित देखभाल करें।
आज की सलाह: शिवलिंग पर जल में हल्दी मिलकर चढ़ाएं और  फिर ॐ नमः शिवाय बोलते हुए 21 बेलपत्र अर्पित करें। सभी समस्याएं समाप्त ख़त्म होंगी। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 51

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (26 february ka makar rashifal)
परिवार के सदस्यों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। जिसकी वजह से दिन भर व्यस्त रहेंगे। परिवार के बारे में कुछ ऐसी जानकारी आपको आज मिल सकती है। जो आपने इससे पहले कभी न सुनी होगी। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। धन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
आज की सलाह: शिवलिंग पर सरसों या तिल का तेल अर्पित करें। शमी के फूल भी अर्पित करें। जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 21

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (26 february ka kumbh rashifal)
आज आपकी सामाजिक मेलजोल में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आपको अपने लिए भी समय निकालने की जरूरत है। आप अपने प्रियजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। भगवान भोलेनाथ को आज के दिन बेलपत्र अर्पित करने से आपके भाग्य का द्वार खुल जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
आज की सलाह: शिवलिंग पर काले तिल और काली उड़द चढ़ाए। महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।  रुके हुए काम पूरे होंगे। नए अवसर प्राप्त होंगे। 
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 7

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (26 february ka meen rashifal)
आपके खास लोग ही आपको धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए आज आपको अपनों से भी सावधान रहना होगा। आर्थिक संकट दूर होगा। दिन अच्छा गुजरेगा। कहीं से धन आने का योग बन रहा है।
आज की सलाह: महादेव को बेसन के लड्डू अर्पित करें। शनि-राहु पीड़ा से मुक्ति के लिए सरसो का तेल, काले तिल अर्पित करें। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 20

5379487