DCW vs GGW, WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127/9 का स्कोर खड़ा किया। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट रहते हुए 15.1 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेस जोनासेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में 61 रन बनाए। साथ ही शेफाली वर्मा ने भी 27 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
Wrapping up a table-topping win! 🔝😎#DC seal the chase in style and become the first team with 3️⃣ wins this season! 👌
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 25, 2025
Scorecard ▶️ https://t.co/lb33BTx583#TATAWPL | #DCvGG | @DelhiCapitals pic.twitter.com/Lk67T0hTJG
गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजों ने किया निराश
गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी और हरलीन देओल की जोड़ी के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से दबाव बना दिया।
- भारती फुलमाली (40 नाबाद, 29 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) ने अंत तक संघर्ष किया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
- डीएंड्रा डॉटिन (26 रन, 5 चौके) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल सकीं।
दिल्ली के गेंदबाजों ने किया कमाल
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी शानदार रही। खासकर मरिजान कैप (2/17) और शिखा पांडे (2/18) ने शुरुआती झटके दिए। जिससे गुजरात के बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम हुए।
Innings Break!
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 25, 2025
A brilliant effort by the #DC bowling unit keeps #GG down to 1️⃣2️⃣7️⃣
Can the GG bowlers come up with a strong response? 🤔
Scorecard ▶ https://t.co/lb33BTx583#TATAWPL | #DCvGG pic.twitter.com/FpBvEsnK3n
DCW vs GGW, WPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (डब्ल्यू), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, टिटास साधु, मिन्नू मणि।
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (डब्ल्यू), हरलीन देयोल, फोबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर (सी), डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, मेघना सिंह।