Aaj ka Rashifal 13 March 2025: आज होली यानि धुलंडी का दिन है। देशभर में रंग-गुलाल की बहार होगी। चूंकि, चंद्र ग्रहण का साया भी है। अच्छी बात ये है कि यह भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही सूतक मान्य होगा। हालांकि, ये खगोलीय घटना है, ऐसे में विद्वानों का मानना है कि ग्रहण के दौरान सावधानियां बरतनी जरूरी है। होली के इस पवन पर्व पर वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक और धनु 5 राशियां ऐसी हैं, जिनके जीवन रंगों की बहार होगी। तीन राशि ऐसी हैं, जिन्हें ग्रहण के कारण थोड़ी बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। ये राशि हैं- सिंह, मकर और मीन। बाकी राशि के जातकों के लिए होली का दिन दिन मिलाजुला रहेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (14 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। दोपहर 12.56 बजे तक चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, उसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (14 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (14 March ka mesh rashifal)
इस राशि के जातकों के लिए होली का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपको रंगों से एलर्जी है, तो होली खेलना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आज आप गीली होली की जगह सूखे रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपके किसी भी तरह का कोई नशा ठीक नहीं रहेगा। खान-पान सावधानी रखें। डायबिटीज वालों को मिठाई खाने में कंट्रोल रखना होगा। चंद्र ग्रहण आपके छठे घर पर होगा, जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
होली टिप्स- मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसका रंग लाल है। हनुमानजी पर लाल गुलाल का तिलक करें और उसके बाद लाल रंग से ही होली खेलें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 27
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (14 March ka vrishabh rashifal)
होली का दिन आपके लिए शानदार है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पूरा दिन मौज-मस्ती गुजरेगा। चंद्रमा और केतु की युति आपके बेहद शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कहीं से अचानक धन मिल सकता है। बिज़नेस में सफलता के योग हैं। चंद्र ग्रहण का असर आप नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। यह उन लोगों के लिए भावनात्मक जुड़ाव और आनंद का समय है, जो प्यार की तलाश में हैं या फिर पहले से ही किसी रिश्ते में हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
होली टिप्स- वृषभ राशि स्वामी शुक्र है। आपको रंग बहुत भाते हैं। आज आप गीली होली खेलेंगे, तो ज्यादा आनंदित होंगे। आपको शांति और प्रेम से होली खेलने की सलाह दी जाती है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 11
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (14 March ka mithun rashifal)
होली का दिन आपके शुभता लेकर आया है। ग्रहण का प्रभाव आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इससे जुड़े मसले को घर पर रहकर ही निपटाएंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके लिए करियर में उन्नति का समय है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। यदि आप जॉब की खोज में हैं, तो इसमें कोई खुशखबरी मिल सकती है।निजी जीवन में मधुरता रहेगी। शुभ काम करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है।
होली टिप्स- बुध को अपना शासक मानते हुए, मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के जातकों को होली खेलने के लिए हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: ग्रीन, लकी नंबर:23
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (14 March ka kark rashifal)
कर्क चंद्रमा प्रधान राशि है। चंद्र ग्रहण के चलते आप भावनात्मक तौर पर लो फील कर सकते हैं। घर में मेहमानों आएंगे। आज पूरा दिन बिजी रहेंगे। काम का दबाव भी रह सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। जिनसे प्यार करते हैं, उनसे दिल की बात कह दें। जिंदगी में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। आज किसी गरीब को कोई सफेद मिठाई दान करें, जीवन में शुभता आएगी।
होली टिप्स- कर्क चंद्रमा प्रधान राशि है। इसका संबंध जल से भी है। आज आप पानी से होली खेलने के लिए शांतप्रिय रंग चुन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर:20
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (14 March ka singh rashifal)
होली का दिन आज आप बहुत व्यस्तता का अनुभव कर सकते हैं। चंद्र ग्रहण का अनुभव आज तो करेंगे ही, आगे भी इसका असर रह सकता है। मसलन, भागदौड़ रहेगी। चैन से बैठने को नहीं मिलेगा। किसी के बहकावे में नहीं आएं, नुकसान उठाना पड़ सकता था। हेल्थ में सुधार आएगा। धन के मामले में समय आपके फेवर में है। वाहन धीमे चलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायी रहेगा।
होली टिप्स- सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है। इसका रंग लाल सूर्ख है, पीला और नारंगी भी है। ये रंग आपके जीवन में शुभता लाएंगे।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर:10
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (14 March ka kanya rashifal)
चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि में हो रहा है। ऐसे में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। वाणी में सौम्यता आपके लिए फायदे वाली होगी। शाम के बाद समय अनुकूल हो सकता है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं। कोई करीबी धोखा दे सकता है। घर में मेहमान आएंगे। आज दिन भर मूड स्विंग हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। वाहन धीमे चलाएं। मन की शांति के लिए गणेशजी की पूजा करें।
होली टिप्स- कन्या राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के जातकों को हरे रंग से ज्यादा होली खेलना चाहिए। अपने ईष्ट देव को गुलाल जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर:14
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (14 March ka tula rashifal)
होली पर पड़ने वाला चंद्र ग्रहण आपके लिए अच्छा रहेगा। ग्रहण आपकी राशि से 11वें भाव में होगा। दोस्तों का साथ मिलेगा। होली पर फुल मौज मस्ती रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन में वृद्धि के योग हैं। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज की सलाह- तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोगों को आकर्षित करने वाले गहरे रंग से होली खेलेंगे, तो शुभता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 15
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (14 March ka vrishchik rashifal)
वृश्चिक राशि के जातक के लिए होली का दिन खुशनुमा रहेगा। आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। यदि लंबे समय से कहीं पैसा अटका हुआ है, उसके मिलने के योग हैं। संपत्ति से लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार के लोगों के साथ संबंध में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी। वर्कप्लेस पर उतार-चढ़ाव का सामना कारना पड़ सकता है। अविवाहित सोच समझकर निर्णय लें।
आज की सलाह- वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातकों को गुलाबी जैसे हल्के रंगों से होली खेलना शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर:36
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (14 March ka dhanu rashifal)
आज होली का दिन आपके शुभता वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस राशि के जातकों के जीवन में चंद्र ग्रहण का असर पॉजिटव होगा। लाभ की स्थितियां बनेंगी। आपकी कुंडली में ग्रहण नवम भाव हो रहा है। ऐसे में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों कार्यथल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
आज की सलाह- धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के लोगों को लाल, पीले या केसरिया जैसे जीवंत रंगों से होली खेलना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, लकी नंबर: 25
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (14 March ka makar rashifal)
आज होली के दिन मकर राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किलों भरा रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल नहीं है। खान-पान में सतर्कता रखना होगा। यदि रंगों से एलर्जी है, तो होली खेलते समय सावधानी बरतें। आपको वाहन चलाते समय भी स्पीड का ध्यान रखना है। नजर हटी, दुर्घटना घटी जैसी स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है।
आज की सलाह- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के जातकों को गहरे भूरे रंग शुभ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 26
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (14 March ka kumbh rashifal)
आज का दिन अध्यात्म से जुड़ने का है। होली का दिन है, लेकिन किसी बात को लेकर उदासीनता रह सकती है। जीवन साथी से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें।
एक-दूसरे का सम्मान ही आपको अवसाद से बाहर निकाल सकता है। धन हानि के योग हैं। सावधान रहें। खर्च की अधिकता रह सकती है। उधार लेने से बचें। माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करें, शांति मिलेगी।
आज की सलाह- कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। इस राशि के जातकों को चमकीले रंग शुभ होते हैं। स्लेटी रंगों को भी चुन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: चमकीला, लकी नंबर:17
मीन राशि- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (14 March ka meen rashifal)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस की चिंता सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा, लेकिन मन ऑफिस पर ही लगा रहेगा। इसके चलते घर में कहासुनी हो सकती है। आपका सबसे बड़ा दुश्मन आपका गुस्सा है, इस पर कंट्रोल रखें। कई बार क्रोध की वजह से मौके हाथ से निकल जाते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी गरीब को भोजन कराएं। अधूरे काम पूरे होंगे।
आज की सलाह- मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। ऐसे लोगों को होली खेलने में पीले और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर:30