Aaj ka Rashifal, 22 मार्च 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (22 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले अपना आज का दैनिक राशिफल।

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (22 March ka tula rashifal)
आज आपको अपने पेशेवर कार्यों में लाभ मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपसे काफी जुड़ाव रखने का प्रयास करेगा। ऑफिस या घर बदलने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। सेहत को लेकर चिंता कर सकते हैं लेकिन आपको शारीरिक गतिविधियाों में ध्यान देने की जरूरत है।
आज की सलाह: शारीरिक गतिविधियों से आपकी सेहत को काफी लाभ पहुंचेगा। इसलिए व्यायाम जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल,  लकी नंबर: 29

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (22 March ka vrishchik rashifal)
आज आपको कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यों को बाद के लिए न टालें। संभव हो सके तो आज ही पूरा करने का प्रयास करें। काम के प्रति ईमानदारी दिखाएं। कहीं से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसको लेकर आप काफी खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहने की संभावना है।
आज की सलाह: पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए गरीब लोगों को खाने की सामग्री जरूर दान करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, लकी नंबर: 44

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (22 March ka dhanu rashifal)
आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। जिसको आप काफी समय से टालते आ रहे हैं। जीवनसाथी से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव दूर होगा। इसलिए परिवार के लोगों को जरूर समय दें। 
आज की सलाह: दिन को सुखमय बिताने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 19

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (22 March ka makar rashifal)
आपके खास लोग ही आपकी भावनाओं को गलत समझ सकते हैं। इससे वाद-विवाद की स्थिति भी निर्मित हो सकती है। प्रेमी के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सही समय है। विवाहित लोगों का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। अगर आप काफी दिनों से किसी कार्य को लगातार कर रहे हैं। उसमें निराशा मिल रही है तो आज वह कार्य पूरा हो सकता है।
आज की सलाह: हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं। दिन खुशहाली भरा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 51

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (22 March ka kumbh rashifal)
आज आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होने की संभावना है। दिन में कार्यों को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको आराम करने की जरूरत है। परिवार की खुशहाली के लिए आप कोई निर्णय ले सकते हैं। प्रेमी का साथ भरपूर मिलेगा।
आज की सलाह: शाम के समय हनुमान मंदिर जाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 5

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (22 March ka meen rashifal)
आज का दिन आपके लिए अवसरों से भरा रह सकता है। निजी जीवन में सफलता मिलेगी। कहीं से धन आने की संभावना है। छात्रों के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य और धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर दिन आपके फेवर में रहने वाला है।
आज की सलाह: शाम के समय मंदिर जरूर जाएं। दिन आपको फेवर में रहेगा।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 14