Logo
Shani Rahu Yuti 2025 Horoscope: 29 मार्च 2025, शनिवार के दिन कर्मफलदाता शनिदेव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही मायावी ग्रह राहु विराजमान है। शनिदेव और राहु के एक साथ आने से युति होगी, जो राशिचक्र की 5 चुनिंदा राशियों की किस्मत खोलेगी। इन जातकों को सुख-समृद्धि और सफलताएं मिलेंगी। चलिए जानते है उन 5 राशियों के बारे में-

29 March Shani Rahu Yuti 2025 Horoscope:  29 मार्च 2025, शनिवार के दिन कर्मफलदाता शनिदेव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही मायावी ग्रह राहु विराजमान है। इसी दिन साल का पहला सूर्यग्रहण भी लगने जा रहा है। शनिदेव और राहु के एक साथ आने से युति होगी, जो राशिचक्र की 5 चुनिंदा राशियों की किस्मत खोलेगी। इन जातकों को सुख-समृद्धि और सफलताएं मिलेंगी। चलिए जानते है उन 5 राशियों के बारे में- 

वृषभ राशिफल मार्च 2025 शनि-राहु युति
(Taurus Horoscope 2025 Saturn Rahu Yuti)

29 मार्च को मीन राशि में शनि-राहु की युति वृषभ जातकों के भाग्य को चमकाने का काम करेगी। इन जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होगा। बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लंबित पड़ी योजना पूरी होगी। इस समय किया निवेश भविष्य में लाभ देगा। 

कर्क राशिफल मार्च 2025 शनि-राहु युति
(Kark Horoscope 2025 Saturn Rahu Yuti)

कर्क राशि वालों के लिए शनि-राहु की युति वाला समय सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में कई सफलताएं मिलेंगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी के नए रस्ते खुलेंगे, जो आर्थिक मजबूती प्रदान करेंगे। लोगों का आपके लिए नजरिया बदलेगा। 

कन्या राशिफल मार्च 2025 शनि-राहु युति
(Kanya Horoscope 2025 Saturn Rahu Yuti)

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि-राहु की युति लाभ देने वाली रहेगी। इन जातकों की आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए सबसे अच्छा समाय रहेगा। इन्हें भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। नया घर अथवा वाहन खरीदने का अच्छा समय है। 

वृश्चिक राशिफल मार्च 2025 शनि-राहु युति
(Scorpio Horoscope 2025 Saturn Rahu Yuti)

यह समय वृश्चिक राशि के लिए खुशियों से भरा रहेगा। शनि-राहु की युति का प्रभाव इनके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। इससे कार्यक्षेत्र में लगातार सफल रहेंगे। परिवार में भी खुशियां आने से कोई नहीं रोक सकेगा। कानूनी मामलों में विजय मिलना निश्चित है। आमदनी बढ़ेगी तो आर्थिक मजबूती मिलेगी। 

कुंभ राशिफल मार्च 2025 शनि-राहु युति
(Kumbh Horoscope 2025 Saturn Rahu Yuti)

शनि और राहु की युति कुंभ राशि वालों के लिए शुभ परिणाम देने वाली रहेगी। कार्यक्षेत्र में आय के नए मार्ग प्रशस्त होने से मानसिक शांति और आर्थिक दृष्टिकोण मिलेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में गहराई बढ़ेगी। सेहत को लेकर चिंता ख़त्म होगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

jindal steel jindal logo
5379487