Logo
Aaj ka Rashifal, 23 फरवरी 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 23 february 2025: ग्रह मंडल में बहुत ही जल्द कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला है। कर्मफल दाता शनि देव मार्च महीने में राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर अभी से सभी राशियों में दिखने लगा है। शनि 29 मार्च को कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे। ग्रह-नक्षत्र की चाल के अनुसार, रविवार (23 february 2025) को तुला राशि वालों को धन लाभ होगा। कर्क-कन्या राशि वालों का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। वहीं कुछ राशियों का दिन उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (23 feb) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर धनु राशि पर मौजूद हैं। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (23 february) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल (Rashifal)।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (23 february ka mesh rashifal)
आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। नए अवसर आपके सामने आएंगे। आज आपका जोश और उत्साह काफी हावी रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन किसी के बहकाबे में आने से बचें। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी आपको लेने पड़ सकते हैं।
आज की सलाह: आज के दिन आप गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना है। इससे आपके कष्ट दूर होंगे। 
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 11

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (23 february ka vrishabh rashifal)
आज आपके आसपास के लोग धैर्य के स्तर की परीक्षा ले सकते हैं इसलिए खुद को तैयार रखें। आपका जिद्दी स्वभाव किसी उलझन में पड़ा सकता है। इसलिए आप अपने स्वभाव को ध्यान में रखते हुए कोई भी कार्य करें। ऐसे लोगों से आप खुद को दूर करने का प्रयास करें जो आपको किसी कारणवश परेशान करना चाहते हैं।
आज की सलाह: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएं या नजदीकी शिव मंदिर में जल चढ़ाएं। परिवार पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी। 
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 21

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (23 february ka mithun rashifal)
आज आपको अपने पुराने कार्यों में घुटन महसूस हो सकती है। इसलिए कार्य में बदलाव का भी प्रयास करें। कुछ लोग आपके जीवन में हस्तक्षेप करने का प्रयास करेंगे, उनसे सतर्क रहने का प्रयास करें। आप बदलते परिवेश के साथ खुद को ढालने का प्रयास करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।
आज की सलाह: गरीब व्यक्ति को अन्न व कपड़े दान दें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी। 
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 11 

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (23 february ka kark rashifal)
आज आपका मिलनसार स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। आप कुछ नए दोस्त बना सकते हैं। यह दोस्त आपके कार्य क्षेत्र या पड़ोस के हो सकते हैं। नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको कुछ लाभ मिलेगा। कार्यशैली को लेकर आपका जीवनसाथी आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। जीवनसाथी से साथ कीमती समय बिताने का प्रयास करें।
आज की सलाह: शाम के समय पीपल के पेड़ की जड़ पर सरसो के तेल का दीया जलाएं। इसके बाद 5 बार परिक्रमा करें। भाग्य आपका साथ देगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 3

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (23 february ka singh rashifal)
अगर आप किसी पर भी अपना अधिकार जमाने का प्रयास करते हैं तो यह स्वभाव आपको परेशानी में डाल सकता है। वहीं आपके खास लोग आपकी भावनाओं को गलत समझ सकते हैं। किसी पुराने परिचित से आज आपकी मुलाकात होने की संभावना है। ऊर्जावान बने रहेंगे।
आज की सलाह: दिन में ऊर्जावान बने रहने के लिए योग करें। इसके साथ ही मंदिर जरूर जाएं। दिन अच्छा गुजरेगा। 
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 5

कन्या राशि – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (23 february ka kanya rashifal)
आज आपके प्रेम जीवन में सुधार होने की संभावना है। प्रेमी को एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का प्रयास करना चाहिए। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिए भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विवाहित हैं तो परिवार के साथ आज खरीदारी करने या धार्मिक स्थानों पर जरूर जाएं।
आज की सलाह: परिवार के साथ आज छुट्टी का आनंद लें। जीवनसाथी या बच्चों को आज खरीदारी भी करा सकते हैं। दिन अच्छा है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 7 

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (23 february ka tula rashifal)
आज आप सामाजिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन आपको व्यस्तता के बीच अपने परिवार के लिए भी समय निकालने का प्रयास करना है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आपके आस-पास के लोगों को खुश कर सकता है। दिनचर्या में कुछ बदलाव होने की संभावना है। आपके नवाचार कार्य से अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है।
आज की सलाह: व्यर्थ जल बहाने से बचें, क्योंकि जल है तो कल है। इसलिए जल का सही उपयोग करें। 
भाग्यशाली रंग: हल्का ग्रे, लकी नंबर: 3

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (23 february ka vrishchik rashifal)
आज आप परिवार के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। इससे आप कई दिनों तक ऊर्जावान बने रहेंगे। अपने व्यस्त शेड्यूल से आज आप ब्रेक लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। धन आने के योग हैं। लेकिन धनखर्च को कम करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: किसी नए कार्य की शुरुआत से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। छुट्टी बिताने के लिए यात्रा पर जाएं। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 2

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (23 february ka dhanu rashifal)
आज आप दिनभर सकारात्मकता से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में बदलाव की संभावना है। आज आप छुट्टी पर यात्रा में जाने का प्लान बनाएंगे। यह यात्रा दोस्तों या परिवार जनों के साथ हो सकती है। आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचने का प्रयास करना है।
आज की सलाह: गाय को गुड़-रोटी खिलाएं। इससे आपके परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। 
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 8

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (23 february ka makar rashifal)
छात्रों को शैक्षणिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। छात्रों को अपने शिक्षकों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने की जरूरत है। प्रियजनों के साथ कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा, भाग्य आपका साथ देगा। प्रेमी या जीवनसाथी को खुश रखें। पत्नी के लिए खरीदारी करें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
आज की सलाह: पत्नी के साथ खरीदारी करने जाएं। इससे आपके और आपकी पत्नी के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी।
भाग्यशाली रंग: ब्लू, लकी नंबर: 2

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (23 february ka kumbh rashifal)
आपका व्यवहार आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। आपके आस-पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे लेकिन आप आज ज्यादा बातचीत उनसे करने का प्रयास न करें। नहीं तो कोई गलतफहमी हो सकती है। जो आपको परेशानी में डाल सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
आज की सलाह: मंदिर में जाकर आज आप नारियल अर्पित करें पूजा-पाठ करें। इससे आपके जीवन में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 3

मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (23 february ka meen rashifal)
आपका स्वभाव आज किसी समस्या में डाल सकता है। आपको अपने काम के प्रति आपकी निष्ठा और ईमानदारी दिखाने की जरूरत है। दूसरों पर आंख बंदकर भरोसा करने से बचें, क्योंकि यह आपके नुकसान का कारण बन सकता है। प्रेमी को मनाने की कोशिश करें नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है।
आज की सलाह: सुबह की शुरुआत आप मंदिर जाकर करें। इससे आपके अंदर दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी। 
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 6

5379487