Aaj ka Rashifal, 12 फरवरी 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, बुधवार (12 फरवरी 2025) को मिथुन राशि वालों को अपने दिमाग से कार्य करने की जरूरत है। क्योंकि आज आपके मन में कुछ उल्टे-सीधे विचार सामने आ सकते हैं। कर्क वाले अपने व्यवहार में परिवर्तन करने का प्रयास करें। मकर राशि वालों को आज वादा करने से बचना चाहिए। कुछ राशि वालों का दिन आज सामान्य गुजरेगा तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, बुधवार (12 फरवरी) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, बुधवार (12 फरवरी) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि (mesh rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आपके बागी तेवर दिख सकते हैं। इसलिए आज आप अपने मन को काफी कंट्रोल करने का प्रयास करें। निवेश में कई अवसर आपके सामने आ सकते हैं। वहीं आज आपके मन में कुछ अजीब विचार आ सकते हैं। इससे भी बचने का प्रयास करें। परिवार आपको काफी सम्मान देगा।
आज की सलाह: परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का क्रीम, लकी नंबर: 5
वृषभ राशि (vrishabh rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आप चतुराईपूर्ण, मजाकिया बातचीत उस लोगों का दिल जीत लेंगे। पैसा कमाने का अवसर आपके सामने आ सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। कोशिश करें कि आज का दिन आपके परिवार के साथ ही बीतेगा। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने का प्रयास कर सकते हैं।
आज की सलाह: दिनचर्या में बदलाव जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 6
मिथुन राशि (mithun rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आपके मन में कुछ उटपटांग से विचार आ सकते हैं। इसलिए आप किसी कार्य की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। प्रेमी का साथ बना रहेगा। कहीं से आपके लिए पैसे कमाने का जरिया भी मिलेगा। दिन का लाभ उठाने का आपको भरपूर प्रयास करने की जरूरत है।
आज की सलाह: दिमाग से काम लें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1
कर्क राशि (kark rashi 12 february 2025 in hindi)
आप आज अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। व्यवहार की वजह से आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने व्यवहार पर भी बदलाव का प्रयास करें। पैसा आप अत्यंत जरूरी कार्यों पर ही खर्च करें। नहीं तो आपको पैसों की कमी हो सकती है।
आज की सलाह: जरूरी कामों पर ही पैसा खर्च करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 2
सिंह राशि (singh rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आपका पार्टनर आपकी हर संभव मदद करने का प्रयास करेगा। परिवार में आपके आज कोई आपके लिए खुशखबरी दे सकता है। वहीं पर सहकर्मी आपके प्रति नफरत का भाव रख सकता है। इससे बचकर कार्य करें। दिन को खुशहाल बनाने के लिए गाय को गुड़ जरूर खिलाएं।
आज की सलाह: गाय को गुड़ खिलाएं।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 8
कन्या राशि (kanya rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव करें। आज आपकी मुलाकात उस व्यक्ति से हो सकती है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार रहा है। आज आप काम का आनंद लेंगे। प्रोजेक्ट पर ध्यान लगाकर कार्य करने की जरूरत है। अपने समय का सदुपयोग करें।
आज की सलाह: समय का सदुपयोग करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 9
तुला राशि (tula rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आपके लिए दिन कुछ नया सीखने का है। रिश्ते आज आपके मजबूत और खुशहाल बनेंगे। वित्तीय लाभ संभव है। कोशिश करें कि आज का दिन आपका प्रेमी या सबसे खास दोस्त के बीते। ऐसा करने से आपके मन की थकावट दूर होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।
आज की सलाह: स्वास्थ्य पर विशेष फोकस की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 4
वृश्चिक राशि (vrishchik rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आप अपने साथी के साथ कुछ नया स्टार्टप करने को सोचेंगे। पैसा खर्च कर सकते हैं क्योंकि पैसा कहीं से आने की भी संभावना है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। अगर कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं या कोई परिणाम आने वाला है तो उसमें लाभ मिलेगा।
आज की सलाह: मदद करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 1
धनु राशि (dhanu rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आप चीजों को अलग ढंग से करने का प्रयास करेंगे। किसी से बहस करने से आपको बचना है। जोखिम भरा कार्य आज आप कर सकते हैं। ऊर्जावान बने रहेंगे। आपके लिए धन को लेकर कई अवसर भी सामने आ सकते हैं। अपने दिमाग से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी।
आज की सलाह: दिमाग से काम लें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 1
मकर राशि (makar rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आप अपना पक्ष मजबूती के साथ रखने का प्रयास करेंगे। आपको ऐसे वादे करने से बचना है, जो आप पूरा न कर सकें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपसे लोग नाराज हो सकते हैं। दान देना आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर बेहतर महसूस करेंगे।
आज की सलाह: दान देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का सफेद, लकी नंबर: 5
कुंभ राशि (kumbh rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आपको सभी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेमी के साथ कुछ दिलचस्प किस्से शेयर करें। अपने दिल की बात भी कह सकते हैं। नए तरीके से कार्य करने की प्लानिंग आप बनाएंगे लेकिन आपको इसमें धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है।
आज की सलाह: धैर्य के साथ कार्य करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 2
मीन राशि (meen rashi 12 february 2025 in hindi)
आज आप अपने मनपसंद कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। उदासीनता और आलस्य आपको परेशान कर सकती है। साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का प्रयास करें। कई वित्तीय अवसर आपके सामने आ सकते हैं। आज आप काम के बीच आराम करने की जगह तलाशें। दिन अच्छा जाएगा।
आज की सलाह: काम के बीच शरीर को आराम देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 5