Vastu Tips For Food: वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक अहम हिस्सा है। सनातन धर्म को मानने वाले लोग वास्तु शास्त्र के नियमों की पालना अवश्य करते है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम है, जिन्हें अपने जीवन में उतार लेने पर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। वहीं, अगर कोई इन नियमों की अवहेलना करें, तो उसे वास्तु दोषों का सामना करना पड़ता है और कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। वास्तु दोष जीवन को बर्बाद भी कर सकते है।
वास्तु शास्त्र में सुबह उठने से लेकर खाने-पीने के समय तक के लिए नियम निर्धारित किये गए है। इन्हीं में शामिल है बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से जुड़ा नियम, जिसे जानना सभी के लिए आवश्यक है। बिस्तर पर खाना खाने से परिवार की आर्थिक तरक्की रूकती है। जानते है इस नियम के बारे में-
बिस्तर पर बैठकर भोजन करने के नुकसान
वास्तु शास्त्र में बिस्तर पर बैठकर खाना खाना अशुभ माना गया है। कहा गया है कि, बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से सेहत बिगड़ती है। साथ ही आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। वास्तु नियम के मुताबिक, बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से मां लक्ष्मी क्रोधित होती है और उस परिवार से चली जाती है। इस तरह की गलती करने से परिवार के सदस्यों पर कर्ज बढ़ जाता है। इसके अलावा हर कार्य में धन हानि होने लगती है।
वास्तु के अनुसार भोजन करने के नियम
वास्तु नियमों के अनुसार, हर व्यक्ति को जमीन पर बैठकर पलथी मार कर ही भोजन करना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो डाइनिंग टेबल पर बैठ कर भोजन किया जा सकता है, लेकिन इस दौरान यह ध्यान रखना जरुरी है कि, खाने की थाली बैठने के स्थान से ऊपर होनी चाहिए। इसके अलावा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करना शुभ माना गया है। यह वास्तु नियम घर-परिवार में तरक्की के द्वार प्रशस्त करता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।