Aaj ka Rashifal, 4 मार्च 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, मंगलवार (4 मार्च 2025) को कर्क राशि वालों का दिन आज रियल एस्टेट में निवेश के लिए काफी अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वालों को भाग्य के भरोसे नहीं रहना है। कार्य करने की जरूरत है। मीन वाले प्रेमी के साथ समय बिताएं, दिन अच्छा गुजरेगा। 3 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीत सकता है। जबकि कुछ राशियो का दिन सामान्य गुजरेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (4 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मेष राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (4 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (4 March ka mesh rashifal)
आज आपको अपने मामलों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं दिख रही है, इसलिए आर्थिक स्थिति पर कार्य करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। उसको समय देने का प्रयास करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
आज की सलाह: अपने ऊपर ध्यान देना शुरू करें, दिन काफी अच्छा गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 45
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (4 March ka vrishabh rashifal)
बड़े-बुजुर्गों की अनदेखी करना आपको काफी नुकसान दे सकता है। आर्थिक चुनौतियों से निपटने का प्रयास करें। समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। रिश्तों को लेकर भी आपको कार्य करने की जरूरत है। विवाद से बचें। बॉस से आपको प्रशंसा मिलेगी। व्यवहार का आपको लाभ मिलेगा।
आज की सलाह: अपने ऊपर कार्य करने का प्रयास करें, आर्थिक लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 11
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (4 March ka mithun rashifal)
आज आप केवल भाग्य पर निर्भर रहने का प्रयास न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वजन को नियंत्रित करने का प्रयास करें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यायाम शुरू करने की जरूरत है। आर्थिक फायदे के लिए आपको कार्य करने की जरूरत है। प्रेम से किसी कार्य को निपटाने का प्रयास जरूरी है। वैवाहिक जीवन में अनुकूल घटना घटित हो सकती हैं।
आज की सलाह: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, भाग्य पर ही निर्भर न रहें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 21
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (4 March ka kark rashifal)
आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन आपको खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अच्छे रिटर्न के लिए रियल एस्टेट में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ अपनी खुशियां शेयर करें। दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन शाम तक काफी बदलाव देखने को मिलेगा।
आज की सलाह: बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 12
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (4 March ka singh rashifal)
आज का दिन हंसी-मजाक भरा रहेगा। वित्तीय स्थिति पर बोझ पड़ सकता है। आज रोमांस के लिए आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। लेकिन दूर की यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ यादगार लम्हा बिता सकते हैं।
आज की सलाह: जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने के लिए भगवान गणेश की तस्वीर रखें।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला, लकी नंबर: 51
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (4 March ka kanya rashifal)
आज आपको किसी कारणवश भय सताएगा। लेकिन आपको इससे डरना नहीं है। धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। आपके माता-पिता आपको पैसे बचाने की सलाह दे सकते हैं। कुछ लोगों को पार्ट-टाइम नौकरी में अवसर मिल सकते हैं। इसलिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा बीत सकता है।
आज की सलाह: उतार-चढ़ाव भरा दिन को अच्छा बनाने के लिए आपको धैर्य की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 11
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (4 March ka tula rashifal)
आपको आज आलस्य से बचने का भरपूर प्रयास करना है। छोटे-मोटे कारोबार करने का आपके मन में ख्याल आएगा। कोई आपको इसके लिए वित्तीय सलाह भी दे सकता है। सकारात्मक विचारों के जरिए आप काम करने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर प्यार मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।
आज की सलाह: कुत्तों को रोटी खिलाएं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 56
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (4 March ka vrishchik rashifal)
आज आपको बहस करने से बचना चाहिए। नहीं तो आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाएगी। समझदारी से काम लें और विवादों से दूर रहें। इसका असर आपकी सेहत पर भी दिख सकता है। अपने प्रिय के साथ मोमबत्ती जलाकर खाना खाएं। इसके आपके अंदर एक अलग ही फीलिंग आएगी।
आज की सलाह: प्रेमी के साथ एन्जॉय करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 12
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (4 March ka dhanu rashifal)
तनाव कम करने के लिए आज आपको अपने परिवार के बीच कीमती समय बिताना चाहिए। पैसे के लेन-देन में आपको सावधान रहने की जरूरत है। प्रिय के साथ भी समय बिताएं, आपका तनाव काफी दिनों के लिए दूर हो जाएगा। अनुभवी व्यक्ति आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। शराब से दूर रहें।
आज की सलाह: खाने के साथ मीठा खाएं, ऊर्जावान बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: मैटी, लकी नंबर: 25
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (4 March ka makar rashifal)
आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। शराब जैसे नशीले पदार्थों से दूरी बनाना आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन का फायदा उठाने का प्रयास करें। प्यार को लेकर आप कार्य करेंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है।
आज की सलाह: चुनौतियों का डटकर सामना करना है, अंत में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 66
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (4 March ka kumbh rashifal)
आज आपको अपने गुस्से में कंट्रोल करने की जरूरत है। नहीं तो आगे चलकर आपके लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलने की संभावना है। रोमांटिक पल बिताने के लिए तैयार रहें। आपका दिन काफी खुशनुमा बीत सकता है। कार्य-स्थल में सकारात्मक बदलाव की संभावना है।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर जाकर आज तिलक जरूर लगाएं, दिन में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: स्लेटी, लकी नंबर: 25
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (4 March ka meen rashifal)
आज आपको ज्यादा कैलोरी वाले भोजन करने से बचना है। व्यायाम करना आपके लिए जरूरी है। दोस्तों और रिश्तेदारों की संगति का आनंद लें। दिन के अंत में आपको शांति मिलेगी। करियर को लेकर आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा। प्यार भरे रिश्ते और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करें।
आज की सलाह: प्रेमी के साथ समय बिताएं, दिन खुशनुमा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 22