Aaj ka Rashifal, 3 मार्च 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार, सोमवार (3 मार्च 2025) को मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। कर्क राशि वालों के जीवन में अचानक से बदलाव होने शुरू हो सकते हैं। कुंभ वालों को आज कार्यों में सफलता मिलेगी। 5 राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीतने की संभावना है। जबकि कुछ राशि वालों का दिन सामान्य गुजर सकता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार (3 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, सोमवार (3 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (3 March ka mesh rashifal)
आज आप बाधाओं से लड़ने के लिए सक्षम होंगे। कोई बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से बचें। नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है। आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। कार्यों को लेकर आपको कोई पुरस्कृत कर सकता है। प्रेमी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं, उस पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज की सलाह: शाम के समय हनुमान मंदिर जाएं, आपको काफी ऊर्जा मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 11
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (3 March ka vrishabh rashifal)
आज आपको व्यक्तिगत बिकास पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको पुराने दोस्तों से फिर से जुड़ने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। दोस्तों को समय देने का प्रयास करें। किसी कार्य की शुरुआत से पहले अपने वरिष्ठ लोगों से सलाह जरूर लें।
आज की सलाह: अनुभवी और वरिष्ठ लोगों से सलाह लेकर कार्य करें, दिन काफी अच्छा जाएगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 21
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (3 March ka mithun rashifal)
आज आत्मविश्वास आपका काफी बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्ते को लेकर आपको कार्य करने की जरूरत है। आपको कई अवसर आकर्षित करेंगे। किसी भी निर्णय को लेने से पहले उसकी दोबारा जांच जरूर करें। आप वित्तीय निवेश के बारे में अत्यधिक आशावादी न हों। रचनात्मक कार्यों पर ध्यान लगाएं।
आज की सलाह: माता-पिता के साथ समय बिताएं, आपको काफी लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का सफेद, लकी नंबर: 5
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (3 March ka kark rashifal)
कर्क राशि वालों के जीवन में अचानक से बदलाव होने की उम्मीद है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। करियर के मामलों में भी आपका दिन काफी अच्छा जाएगा। अपनी सूझ-बूझ पर भरोसा करें और नए अवसरों के लिए तैयार रहें। कहीं से कोई आपके लिए प्रस्ताव भी आ सकता है।
आज की सलाह: आप अपने गेटअप पर ध्यान देना शुरू करें, जल्द ही आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 12
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (3 March ka singh rashifal)
आज आप छोटी-मोटी निराशाएं मिल सकती हैं, जिसमें आपको घबराना नहीं है। आज आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। रचनात्मक कार्यों पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से लाभ की संभावना है लेकिन आपको अनावश्यक खर्च से बचना है। किसी पुरानी समस्या का निजात आपको मिल सकता है।
आज की सलाह: शाम के समय भगवान भोलेनाथ के मंदिर जरूर जाएं, काफी अच्छा लगेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का काला, लकी नंबर: 50
कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (3 March ka kanya rashifal)
आज आप भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें। करीबी दोस्त से बातचीत आपके लिए कुछ नए अवसर ला सकता है। रिश्तों पर ध्यान देने की आपको जरूरत है। प्रियजनों के साथ खुलकर बात करने का प्रयास करें। अगर आपको कोई परेशानी है तो शेयर कर सकते हैं। जरूर समाधान मिलेगा।
आज की सलाह: अपनी समस्या प्रियजनों से कहें। समय रहते समाधान होगा।
भाग्यशाली रंग: मैटी, लकी नंबर: 88
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते (3 March ka tula rashifal)
कोई अप्रत्याशित स्थिति आपकी योजनाओं में रुकावट का काम कर सकती है। इससे बचने का तरीका निकालने का प्रयास करें। अनुकूलनशीलता आज आपकी ताकत बनकर निकलेगी। वित्तीय मामले आपके फेवर में रह सकते हैं लेकिन आपको जोखिम भरे निवेश से बचना है।
आज की सलाह: जोखिम से बचें। अपनी योजनाओं पर धैर्य के साथ कार्य करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 55
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (3 March ka vrishchik rashifal)
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में बदलाव की संभावना है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। भाग्य आपके पक्ष में है। भावनाओं के प्रति सचेत रहें, नहीं तो शुक्र आपके पिछले मुद्दों को उभार सकता है। जोखिम भरे कार्यों में आपको लाभ की संभावना है।
आज की सलाह: काम के बीच आप आराम करने की जरूरत है नहीं तो आप शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 75
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (3 March ka dhanu rashifal)
आज आपको व्यावसायिक सौदे में वित्तीय लाभ होने की संभावना है। अवसर आपको आकर्षित करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन काफी प्रेम भरा रहेगा। किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर से पहले आपको सोच-विचार करना जरूरी है। योजनाओं पर कड़ी मेहनत की जरूरत है।
आज की सलाह: रोटी के साथ गाय को गुड़ मिलाकर खिलाएं, आपके सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 7
मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (3 March ka makar rashifal)
आज आपको कार्यस्थल पर शांति मिलेगी। स्थिरता का अहसास होगा। पेशेवर कार्यों में विकास की संभावना है। आपके कार्यों की सराहना होगी। विवाहित जोड़ों को एकसाथ समय बिताने की जरूरत है। परिवार से सलाह लेकर किसी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
आज की सलाह: प्रेमी के साथ समय बिताएं, रिश्तों में मजबूती आएगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 88
कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (3 March ka kumbh rashifal)
कार्यों में सफलता आपको जरूर मिलेगी। सावधानीपूर्वक योजना बनाने की जरूरत है। दोस्तों पर भरोसा करें, आज आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। टीमवर्क बेहतर परिणाम लाएगा। गलतफहमी से बचने के लिए अपने रिश्तों में ईमानदार रहें। व्यापार को लेकर कोई नई योजना पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।
आज की सलाह: भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर जल चढ़ाएं। कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 21
मीन राशि - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (3 March ka meen rashifal)
आज आपको अपने ज्ञान का फायदा मिलेगा। व्यक्तिगत और वित्तीय मामलों में अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा रखना होगा। रचनात्मक गतिविधियों के लिए यह एक बढ़िया दिन है। ऊर्जा को किसी प्रेरणादायक काम में लगाएं। अपना खाली समय परिवार के साथ बिताएं। स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें।
आज की सलाह: खानपान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: मैटी, लकी नंबर: 33