Logo
Diwali 2024 Upay: इस वर्ष दिवाली महालक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को किया जाएगा। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली से बड़ा कोई त्यौहार अथवा मुहूर्त हो नहीं सकता।

Diwali 2024 Upay: इस वर्ष दिवाली महालक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को किया जाएगा। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली से बड़ा कोई त्यौहार अथवा मुहूर्त हो नहीं सकता। दिवाली के दिन यदि आप कुछ विशेष ज्योतिषी उपाय करते है, तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने के साथ-साथ रुपये-पैसे की चल रही तंगी भी दूर होगी। चलिए जानते है दिवाली के उन विशेष उपायों के बारे में- 

दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
(Diwali Par Maa Lakshmi Ko Khush Karne Ke Upay) 

- दिवाली पूजन में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों रखें और उन्हें मां लक्ष्मी को अर्पित करें। पूजा के अगले दिन इन सभी चीजों को लाल या पीले कपड़े में बांधकर उस जगह पर रख देवें, जहां आप रुपये-पैसे रखते है। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धनलाभ हो सकता है। 

- दिवाली के दिन अशोक के वृक्ष की जड़ का पूजन करना शुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस उपाय से घर में चल रही रुपये-पैसे की तंगी दूर होती है। 

- छोटी दिवाली के दिन सुबह के समय हाथी को गन्ना या मीठा खिलाना शुभ माना गया है। इस उपाय से जीवन में अनहोनी होने से रक्षा होती है। 

- दिवाली के दिन पानी का नया घड़ा लाकर उसमें पानी भरें और रसोई में रख देवें। इस उपाय को करने से परिवार में बरकत और खुशियां आती है। 

- धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसका घोल बनाएं। इस घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ॐ बनाएं। इस उपाय से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487