Logo
Ganesh Chaturthi 2024 Upay: 7 सितंबर 2024, शनिवार के दिन देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से गणपति जी की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले गणेश जन्मोत्सव के 10 दिन लोगों को अपनी राशि के अनुसार धर्म कार्य करने चाहिए।

Ganesh Chaturthi 2024 Upay: 7 सितंबर 2024, शनिवार के दिन देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से गणपति जी की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले गणेश जन्मोत्सव के 10 दिन लोगों को अपनी राशि के अनुसार धर्म कार्य करने चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, यदि आप राशि अनुसार उपाय करते है तो निश्चित ही बप्पा की कृपा आप पर रहेगी। चलिए जानते है राशि अनुसार गणपति के उपाय। 

राशि अनुसार करें गणपति जी को प्रसन्न
(Rashi Anusar Ganesh Ji Ko Khush Karne Ke Tarike)

  • मेष राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा में 'सुपारी पूजन' अवश्य करें। इसके बाद इसे कपड़े में बांधकर धन वाले स्थान पर रख देवें। इस उपाय को करने से गणपति जी मेष जातकों से प्रसन्न होते है और उनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आने देते है। 
  • वृषभ राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को 'नारियल की माला' अवश्य अर्पित करें। इसके लिए एक माला में 4 नारियल शामिल करें। इस उपाय को करने से वृषभ राशि के जातकों की सभी समस्याओं को गणपति जी क्षणभर में दूर करते है। 
  • मिथुन राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा में 'गणेश संकट नाशक स्तोत्र' का पाठ अवश्य करें। इससे उनके सभी संकट दूर होते है। 
  • कर्क राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को पूजा पश्चात पंचमेवा का भोग अवश्य चढ़ाएं। इस उपाय से कर्क जातकों के सभी संकट दूर होते है। 
  • सिंह राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को पूजा में सिंदूर अर्पित करें। साथ में गणेश चालीसा पढ़े। ऐसा करने पर जीवन में खुशियां आती है। 
  • कन्या राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा के पश्चात गौ माता को चारा खिलाएं। ऐसा करने पर रुके हुए कार्य तेजी से बनने लगते है। 
  • तुला राशि के जातक गणेश जन्मोत्सव के 10 दिन तक 'ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं' मंत्र का रोजाना 108 बार जप करें। इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी। 
  • वृश्चिक राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन घर में मिट्‌टी से बने बप्पा की स्थापना करें। 10 दिन नियमित पूजा करें और प्रिय भोग अर्पित करें। वृश्चिक राशि के जातक यदि ऐसा करते है तो, उनके जीवन में चल रही हर विपदा का अंत होने लगेगा। 
  • धनु राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित करें। नियमित पूजा करें। ऐसा करने पर दिन-रात कारोबार में तरक्की होने लगेगी। 
  • मकर राशि के जातक गणपति पूजा में दूर्वा अवश्य अर्पित करें। इसके लिए दूर्वा की 11 गांठ लें और 'ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा' मंत्र का जाप करते-करते गणपति जी को दूर्वा की एक-एक गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आने लगती है। 
  • कुंभ राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन गाय को घी और गुड़ अवश्य खिलाएं। साथ ही जरूरतमंदों को दान करें। ऐसा करने पर गणपति जी की कृपा से जीवन में आने वाले सभी संकट रुक जाएंगे और जीवन खुशियों में बीतेगा। 
  • मीन राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन घर में गणेश यंत्र स्‍थापित करें। फिर इसकी नियमित पूजा करें। इस उपाय को करने से मीन जातकों के घर में सुख-समृद्धि रहेगी और नकारात्‍मकता आस-पास भी नहीं आ सकेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487