Logo
Ghar me Jhadu Rakhne Ki Sahi Disha Aur Tarika: वास्तु अनुसार झाड़ू का इस्तेमाल करना, सही दिशा में रखना और इसे रखने का सही तरीका अपनाना बेहद जरुरी है। यदि आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे है, तो घर में झाड़ू से जुड़े वास्तु नियमों को जरूर जान लेवें।

Jhadu Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। वास्तु शास्त्र में उन बातों को शामिल किया गया है, जो व्यक्ति के जीवन को संतुलित और सुरक्षित बनाती है। एक ऐसी है टिप है जो वास्तु शास्त्र के अंतर्गत बताई गई है और वो है झाड़ू रखने की सही दिशा और इसे रखने के तरीके। जी हां झाड़ू वो चीज है, जिसका संबंध सनातन धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी से माना गया है। कहते है वास्तु अनुसार घर-परिवार में झाड़ू रखने से धन में वृद्धि होती है। 

वास्तु अनुसार झाड़ू का इस्तेमाल करना, सही दिशा में रखना और इसे रखने का सही तरीका अपनाना बेहद जरुरी है। यदि आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे है, तो घर में झाड़ू से जुड़े वास्तु नियमों को जरूर जान लेवें। चलिए जानते है मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए झाड़ू से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में। 

झाड़ू से जुड़े वास्तु टिप्स 
(Jhadu Se Jude Vastu Tips) 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झाड़ू को दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच रखना शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर-परिवार में धन की देवी का आगमन होता है और कुछ ही समय में बरकत दिखाई देने लगती है। यदि आप झाड़ू को गलत दिशा में रखते है, तो जीवन में धन की हानि उठानी पड़ सकती है। 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झाड़ू का सही स्थान और सही दिशा होने पर घर में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। ऐसे परिवारों में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि, घर में झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इसे लिटाकर या आड़ा ही रखना शुभ है। 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को कभी भी किचन और बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। यही नहीं, झाड़ू को घर के मुख्य द्वार के पास भी नहीं रखें। इस तरह की गलती करने से व्यक्ति के जीवन में गरीबी, बीमारियां और दुख में बढ़ोतरी होती है। ध्यान रखें झाड़ू को हमेशा छिपाकर ही रखना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487