Logo
Somvati Amavasya Daan 2024: भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष अमावस्या इस बार सोमवार को पड़ रही है। इसलिए इसे 'सोमवती अमावस्या' के नाम से जाना जाएगा। इस वर्ष 2 सितंबर 2024 को सोमवती अमावस्या व्रत रखा जाएगा।

Somvati Amavasya Daan 2024: भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष अमावस्या इस बार सोमवार को पड़ रही है। इसलिए इसे 'सोमवती अमावस्या' के नाम से जाना जाएगा। इस वर्ष 2 सितंबर 2024 को सोमवती अमावस्या व्रत रखा जाएगा।  सोमवती अमावस्या को भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन लोग अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान करते है। गरुड़ पुराण कहती है कि, सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन ग्रहों की महादशा के आधार पर कुछ चीजों का दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

सोमवती अमावस्या के दिन ग्रहों की महादशा के आधार के दान करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे जीवन में ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव में कमी आती है। साथ ही ग्रहों की मौजूदा बिगड़ी चाल में भी राहत मिलती है। चलिए जानते है ग्रहों की महादशा के अनुसार सोमवती अमावस्या में क्या दान करना चाहिए। 

सूर्य (Surya) 

  • कुंडली में सूर्य ग्रह की महादशा का प्रभाव चल रहा है, तो सोमवती अमावस्या के दिन माणिक्य गेहूं, गुड़ केसर स्वर्ण ताम्र का दान करना शुभ होता है। 

चंद्रमा (Chandrama)

  • यदि चंद्र ग्रह की महादशा से पीड़ित है, तो सोमवती अमावस्या के दिन चावल, कपूर, मोती, शंख, चांदी का दान करें। इससे चंद्र स्थिति मजबूत होती है। 

मंगल (Mangal) 

  • मंगल की महादशा के प्रभाव को कम करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन मूंगा, गेहुं, मसूर, रक्तचंदन, भूमि का दान करना शुभ माना गया है। 

राहु (Rahu) 

  • राहु की महादशा के प्रभाव को कम करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन उड़द, गोमेद, कंबल, सप्त-धान्य दान करना शुभ माना गया है। 

गुरु (Guru)

  • गुरु ग्रह की महादशा के प्रभाव को कम करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन शक्कर, घी, शहद ,पीलाधान्य, स्वर्ण, पुखराज दान करें। 

शनि (Shani)

  • शनि महादशा से बचने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन तिल तेल, महिषी, लौह धातु, छतरी का दान करें। इससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है। 

बुध (Budh)

  • बुध महादशा से बचने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन हरी मूंग, पन्ना, कांस्यपात्र, कपूर और पुस्तकें दान करना शुभ माना गया है। 

केतु (Ketu)

  • केतु महादशा से बचने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन लहसुनिया तिल, कंबल और कस्तूरी उड़द आदि वस्तुओं का दान शुभ होता है। 

शुक्र (Shukra)

  • शुक्र महादशा से बचने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन श्रंगार की वस्तुएं, हीरा, स्फटिक, चांदी और शक्कर का दान करना शुभ माना गया है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487