Logo
Shami Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यदि आपने शमी का पौधा लगा रखा है, तो उसे शीघ्र ही घर से बाहर निकाल देवें। इस पौधे को किसी भी मंदिर में जाकर लगा देवें। ध्यान रखें, भूलकर भी शमी के पौधे को उपहार स्वरुप न देवें।

Shami Plant Vastu Tips: घर में पेड़-पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध बना रहता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को मानसिक शांति का अहसास होता है। आज के दौर में घरों में पेड़-पौधे लगाने का ट्रेंड काफी चल रहा है। लेकिन जाने-अनजाने में कुछ लोग ऐसे पौधों को घर में लगा लेते है, जिन्हें वास्तु के हिसाब से गलत माना गया है। उन्हीं में से एक है शमी का पौधा, जिसे घर में लगाने से कई तरह की मुसीबतें पैदा होने लगती है। चलिए जानते है उनके बारे में - 

घर में शमी का पौधा लगाने के नुकसान
(Ghar Me Shami Ka Paudha Lagane Ke Nuksan) 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शमी का पौधा लगाना अशुभ रहता है। यह कांटेदार पौधा है और इस पौधे पर अधिकतर समय शनि की दृष्टि रहती है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने का मतलब है कि इससे निकलने वाली ऊर्जा का शनिदेव से सीधा टकराव। यह नेगेटिव एनर्जी हानिकारक हो सकती है। 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शमी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच कलह का माहौल रहता है। तनाव की स्थित्ति बनी रहती है। साथ ही परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति और करियर की तरक्की में बाधा उत्पन्न होने लगती है। 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शमी का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी उत्पन्न होती है। यह घर-परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न करती है। यही नहीं शमी का पौधा घर में भुखमरी की स्थिति भी निर्मित कर सकता है। 

घर में लगे शमी के पौधे का क्या करें? 
(Ghar me Lage Shami Ke Paudhe Ka Kya Kare) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यदि आपने शमी का पौधा लगा रखा है, तो उसे शीघ्र ही घर से बाहर निकाल देवें। इस पौधे को किसी भी मंदिर में जाकर लगा देवें। ध्यान रखें, भूलकर भी शमी के पौधे को किसी को भी उपहार स्वरुप न देवें। ऐसा करने पर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487