Logo
Shani Gochar 2025 in Meen Rashi: शनिदेव 29 आर्च 2025 (शनिवार) को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में आकर शनिदेव चांदी के पाये धारण कर लेंगे। मीन राशि में शनिदेव द्वारा चांदी के पाए धारण करते ही संपूर्ण राशिचक्र प्रभावित होगा। इनमें से 3 राशियां ऐसी है, जो आर्थिक सम्पन्नता हासिल करेगी। जानते है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में-

Shani Gochar 2025: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनिदेव 29 आर्च 2025 (शनिवार) को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में आकर शनिदेव चांदी के पाये धारण कर लेंगे। कर्मफलदाता शनिदेव अगर किसी पर मेहरबान हो तो रंक को भी राजा बना सकते है। मीन राशि में शनिदेव द्वारा चांदी के पाए धारण करते ही संपूर्ण राशिचक्र प्रभावित होगा। इनमें से 3 राशियां ऐसी है, जो आर्थिक सम्पन्नता हासिल करेगी। जानते है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

वृषभ राशिफल 2025 शनि गोचर
(Taurus Horoscope 2025 Saturn Transit)

शनिदेव द्वारा चांदी के पाए धारण करने पर वृषभ राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ होगा। इन जातकों के कारोबार में अप्रत्याशित तरक्की देखने को मिलेगी।  साथ ही किसी पुराने निवेश से धनलाभ होने की प्रबल संभावना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। 

कन्या राशिफल 2025 शनि गोचर
(Virgo Horoscope 2025 Saturn Transit)

कन्या राशि के जातक शनिदेव के मीन राशि में चांदी के पाए धारण करने से लाभान्वित होंगे। इन जातकों की कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग दिखाने लगेंगी। आर्थिक मजबूती मिलेगी और बिज़नेस में बड़ी डील्स प्राप्त होंगी। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से कई कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। 

मकर राशिफल 2025 शनि गोचर
(Capricorn Horoscope 2025 Saturn Transit)

शनि के पाये धारण करने के प्रभाव से मकर राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा। इन जातकों को कारोबार में जबरदस्त लाभ की संभावना बनेगी। आमदनी अच्छी होगी और जीवन में खुशियों की बारिश होगी। विदेश से जुड़े कार्यों से मुनाफा होगा। अविवाहित जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। 

मीन राशिफल 2025 शनि गोचर
(Pisces Horoscope 2025 Saturn Transit)

शनिदेव के पाए धारण करने पर मीन राशि वालों के अच्छे समय की शुरुआत होगी। ये जातक कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कारोबार में आर्थिक उन्नति के साथ करियर में ग्रोथ भी प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएँगी और मन प्रसन्नचित बना रहेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

jindal steel jindal logo
5379487