Logo
Shani Chaal Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफलदाता शनिदेव की स्तिथि हर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। शनि की चाल मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर प्रभाव डालती है।

Shani Chaal Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफलदाता शनिदेव की स्तिथि हर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। शनि की चाल मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर प्रभाव डालती है। पंचांग के अनुसार मौजूदा समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान है और वक्री है। शनि कुंभ राशि में 15 नवंबर 2024 तक वक्री चाल चलेंगे, इससे 'शश नामक राजयोग' निर्मित कर रही है। इस योग के प्रभाव से राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ होगा और कुछ के लिए परिणाम नकारात्मक रहेंगे। चलिए जानते है वक्री शनि से बन रहे राजयोग से लाभान्वित होने वाली राशियों के बारे में - 

वृषभ राशिफल -वक्री शनि 2024 
(Vrashabh Rashifal Vakri Shani 2024) 

शनि की वक्री स्थिति वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी। शनि की वक्री अवधि के दौरान इन जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को करियर में तरक्की के योग बन रहे है। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बनी रहने वाली है। 

कुंभ राशिफल -वक्री शनि 2024
(Kumbh Rashifal Vakri Shani 2024)
 

कुंभ राशि के लग्न भाव में वक्री शनि ने शश राजयोग निर्मित हुआ है। इसके प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक तंगी दूर होगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए मार्ग खुलेंगे। करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। कारोबार में धन लाभ और प्रगति की तरफ अग्रसर होते चले जाएंगे। 

वृश्चिक राशिफल -वक्री शनि 2024
(Vrashchik Rashifal Vakri Shani 2024) 

वक्री शनि का शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्तिथि को मजबूत करेगा। साथ ही  शारीरिक व मानसिक परेशानियों को दूर करने में सहायक बनेगा। वृश्चिक जातकों को शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना प्रबल है। पुराने धन निवेश का लाभ लेने का यह सही समय है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

5379487