Logo
Shukraditya Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 सितंबर को कन्या राशि में ग्रहों के राजा सूर्य और दैत्य गुरु शुक्र एक साथ युति करने वाले हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से 3 राशियों पर असर पड़ने वाला है।

Shukraditya Yog In Kanya Rashi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह सूर्य देव को माना गया है। सूर्य देव प्रत्येक माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में सूर्य देव को एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 महीने का समय लग जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव को पिता, आत्मा, सुख, समृद्धि और मान-सम्मान का कारक ग्रह भी माना गया है। जब सूर्य देव अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशि के जातकों के जीवन पर असर पड़ता है।

दृक पंचांग के अनुसार, इस माह यानी सितंबर में सूर्य अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य देव 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और वहां शुक्र ग्रह से मुलाकात करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, जब कन्या राशि में शुक्र और सूर्य की युति होगी तो शुक्रादित्य नामक राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में सभी 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं जिन्हें सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। इन 3 राशियों के जीवन में सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वृश्चिक राशि Vrishchik Zodiac

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले जातकों को शुक्रदित्य राजयोग का बेहद शुभ परिणाम मिलने वाला है, क्योंकि यह योग इस राशि के ग्यारहवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। जो लोग नौकरी के सिलसिले में इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें बहुत जल्द सफलता मिल सकती है। साथ ही कारोबार के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक सुधार आएगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मकर राशि Makar Zodiac

मकर राशि वाले लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, क्योंकि इस राशि के नवम भाव में शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जातक को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। रुके हुए कार्य में गति आएगी। दैनिक जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति होने की संभावना है।

कर्क राशि Kark Zodiac

कन्या राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह की युति से बने शुक्रादित्य राजयोग का प्रभाव कर्क राशि वाले लोगों के काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है, क्योंकि यह योग कर्क राशि वाले लोगों की कुंडली के दूसरे भाव में बनने वाला है। ऐसे में जातक को परिवार का साथ मिलेगा। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं उनको बहुत जल्द सफलता मिल सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- अगले माह ग्रहों के राजकुमार 2 बार करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487