Copper Bracelet Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में धातु से संबंधित चीजों को लेकर विशेष नियम निर्धारित किये गए है। किसी भी धातु की वास्तु को धारण करने से पहले ज्योतिषियोचार्यों से परामर्श लेना आवश्यक होता है। दरअसल, ज्योतिष कहता है कि, हर धातु आपके जीवन को शुभ और अशुभ अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। इस लेख में हम तांबे की बात करेंगे, जिसका सम्बन्ध सूर्य और मंगल ग्रह से माना गया है। तांबा एक अग्नि तत्व है, जिसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ आदि में किया जाता है। चलिए जानते है तांबा किन राशि वालों को पहनना चाहिए और किन राशि वालों को नहीं।
तांबा किन राशियों के लिए शुभ होता है?
- - मेष राशि के जातकों के लिए तांबा शुभ माना गया है। इन जातकों को अपनी कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत करने के लिए हनुमान जी की पूजा नियमित करनी चाहिए। ..क्योंकि तांबे का सम्बन्ध मंगल ग्रह से है और मंगल हनुमान जी का भी दिन है। इसलिए मेष जातकों को तांबे का कड़ा धारण करना चाहिए।
- - सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव है, जो तांबे से प्रभावित रहते है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को हमेशा अपने हाथों में तांबे का कड़ा पहन लेना चाहिए। इससे उनके जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होना प्रारंभ हो जाते है। साथ ही जीवन में मान-सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
- - देवगुरु बृहस्पति धनु राशि के स्वामी हैं। धनु राशि के लोग स्वभाव से चंचल और हंसमुख प्रवृति के होते है। ज्योतिष के अनुसार इन जातकों को तांबे का कड़ा धारण करना चाहिए, जो इनके भाग्य में बढ़ोतरी लेकर आएगा। साथ ही जीवन में सकारात्मक परिणाम भी दिखाई देने लगेंगे।
किन राशियों के लिए अशुभ होता है तांबा?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तांबा अग्नि तत्व है और यह हर किसी के लिए शुभ नहीं हो सकता। इसलिए वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों को भूलकर भी तांबे का कड़ा धारण नहीं करना चाहिए। अगर वह ऐसा करते है तो उनके जीवन पर नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती है, जो परेशानियां उत्पन्न करेगी।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।