Logo
Holika Dahan 2025 Upay: होलिका दहन 13 मार्च 2025, गुरुवार यानी आज किया जाना है। आज होलिका की अग्नि से जुड़े कुछ महाउपाय करने से आपके जीवन में चल रही बड़ी से बड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। ये कार्य आपको आज ही होलिका दहन पर करने होंगे। जानते है उन उपायों के बारे में-

Holika Dahan 2025 Upay: सनातन धर्म में होली के त्यौहार का विशेष महत्व माना गया है। दो दिवसीय इस पर्व का पहला दिन 'होलिका दहन' होता है, जो बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। होलिका दहन 13 मार्च 2025, गुरुवार यानी आज किया जाना है। आज होलिका की अग्नि से जुड़े कुछ महाउपाय करने से आपके जीवन में चल रही बड़ी से बड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। ये कार्य आपको आज ही होलिका दहन पर करने होंगे। जानते है उन उपायों के बारे में- 

होलिका दहन के उपाय
(Holika Dahan 2025 Upay)

  • - होलिका दहन की अग्नि में 'गोबर के उपले' डालने से घर-परिवार में वास कर रही नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। 
  • - होलिका दहन की अग्नि में 'लौंग' डालने से जातक के जीवन में चल रहा राहु का दुष्प्रभाव खत्म होता है। 
  • - होलिका दहन की अग्नि में 'बताशा' डालने से जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। 
  • - होलिका दहन की अग्नि में 'गुड़' डालने से जातकों को लंबे समय से चल रहे कर्ज से मुक्ति मिलेगी। 
  • - होलिका दहन की अग्नि में 'इलायची' डालने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होगी और बुद्धि विकास होगा। 
  • - होलिका दहन की अग्नि में 'हल्दी' डालने से जातक के विवाह में चल रही रुकावटें दूर होंगी। 
  • - होलिका दहन की अग्नि में 'चंदन' डालने से जातक के जीवन में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होगी। 
  • - होलिका दहन की अग्नि में 'काले तिल' डालने से जीवन में शत्रुओं के भय से मुक्ति मिलेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487