Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 18 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

18 September ka Ank Rashifal: आज 18 सितंबर 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (18/09/2024, 1+8+9+2+0+2+4=26) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 26 (2+6=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनिदेव हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 18 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज रुके हुए काम संपन्न होंगे। छात्रों से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। वहीं पर जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन लोगों से संबंधित चीजे भी बेहतर होगी। परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। यात्रा सोच समझकर करें और घर में भी आप आराम से सावधानी से रहें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 44,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। इसलिए आज के दिन आप कार्य क्षेत्र के लिए काफी हद तक फोकस रहेंगे। वहीं पर सारे काम निपटाने की कोशिश भी करेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा और आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से सुधार में आएगी।
लकी नंबर: 95,     शुभ रंग:  चैती

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। पुराने कार्य भी आज होने की संभावना है। कहीं से धन लौट कर के आएगा, जिसकी वजह से आप लोग धन से संबंधित परेशानियों को समाप्त पाएंगे। वहीं पर आज के दिन आप लोगों के जीवन में घर संबंधित रिश्तो में भी मधुरता आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। लेकिन आपको कोई टेंशन की जरूरत नहीं है। आप समय रहते कार्य को संपन्न कर पाएंगे। वहीं पर आज थोड़ी व्यस्तता के कारण कार्य आपके अधूरे छूट सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मगर मानसिक तनाव हो सकता है। मानसिक तनाव से बचकर के चलिए। वाणी पर नियंत्रण रखिए। किसी से यात्रा करते समय नोक झोक हो सकती है। साथ ही धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 55,        शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ लगी रहेगी। वहीं पर आज अपना कार्य भी पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी कमजोरी महसूस होगी, इसलिए खाने पीने का ध्यान रखकर के चलिए। वहीं पर प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित चीजों को लेकर के तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 32,      शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा और जवान महसूस करेंगे। साथ ही आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय बिताएंगे और लंबे वक्त के लिए बिताएंगे, जिसकी वजह से अगर आपके और आपका प्रेमी के बीच में कोई भी अनबन हो रही थी तो, वह दूर होगी। धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी।
लकी नंबर: 50,     शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अगर मेहनत कर रहे हैं तो, उसका फल आज आपको मिल सकता है। वहीं पर आज के दिन आप लोग कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके मित्रों के साथ या आपके घर के सदस्यों के साथ हो सकती है। वहीं पर स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खाने पीने का ध्यान रखें। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 15       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के काफी मिला जुला रहेगा। आपको कामों को लेकर आज वरिष्ठ आपकी तारीफ करेंगे। इसीलिए कोशिश करें, कि आज आप मन लगा करके कामकाज करें और अपने कार्य को पूरा भी करें। परिवार में हंसी खुशी का माहौल भी रहेगा। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी असमंजस में फंस सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हर एक चीज को सही तरह से सही दृष्टि से देखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। घर परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर: 33       शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परंतु भाग दौड़ में दिन कब बीत जाएगा, आपको पता नहीं चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। लड़ाई झगड़े से बचकर के रहें। घर परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। आज के दिन आप लोग अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु कहीं से धन आने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 93      शुभ रंग:  चैती

5379487