15 January Makar sankranti ka Ank Rashifal: आज 15 जनवरी 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (15/01/2024, 1+5+1+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 है,  जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक सोमवार यानी 15 जनवरी 2024 का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके कई कार्य पूरे हो सकते हैं। आज व्यापार को लेकर भी नए कार्य शुरू होंगे। आज स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आपके परिवार में आपको लेकर कई बातें हो सकती है। आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: चाकलेट

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक मिला-जुला रहेगा। आज कोई कार्य आज आपका अधूरा रह सकता है। जिसकी वजह से आज जरूरत है आपको अपना कार्य संपन्न करने की। आज आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी वजह से आज आपके गले में दर्द या खराबी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज आप अपने घर में आराम करने का प्रयास करें। आज आप लोग धन अधिक खर्च न करे। 
लकी नंबर: 10,     शुभ रंग:  बैंगनी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज ज्ञान से जुड़े कार्य में अगर आप है या कॉपी किताबों का कार्य आप करते हैं, तो आज के दिन आप लोगों के व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। आज घर परिवार में भी सब कुशल मंगल रहेगा। धन की स्थिति आपकी अच्छी तो रहेगी मगर धन अधिक खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  5,      शुभ रंग: भूरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी मिला जुला रहेगा। आज कार्य को लेकर थोड़ा कष्ट हो सकता है। आज आप लोगों के मूड स्विंग्स भी हो सकते हैं। आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। जितनी भी आपकी परेशानियां हैं वह आप भूल जाएंगे। आज के दिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मगर मानसिक तनाव हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  16,        शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग जो भी कार्य करना चाह रहे हैं, वह कार्य पूरे होंगे। जो लोग शिक्षा से जुड़े हुए हैं। उन लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा होगा। आज स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा पहले से बेहतर स्वास्थ्य महसूस करेंगे। परिवार को समय देने की कोशिश करेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज कार्य क्षेत्र में थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं। आज खांसी होने की संभावना है। ठंडा खाने-पीने का सेवन बिलकुल न करें। आज आपका प्रेमी के साथ समय बिताने का समय अच्छा रहेगा। अगर आप सिंगल है तो अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  1,     शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्य पूरे कर सकते हैं। आज धार्मिक यात्राओं पर भी घूमने फिरने जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी पहले से अच्छा रहेगा। जिन लोगों को डायबिटीज है। उन लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप लोगों के दिन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन लाभ होने की संभावना है। परिवार वालों के साथ समय अवश्य बिताएं।
लकी नंबर: 2       शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का कार्य को लेकर अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको आलस महसूस हो सकता है। जिसकी वजह से अपने कार्य अधूरे छोड़ सकते हैं। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। समय अपने परिवार वालों के साथ बिताएं। घर में छोटे बच्चों को कहीं घुमाने लेकर जाएं और साथ ही आप लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। यदि पेट संबंधित रोग है, तो आप खाने-पीने का ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति बेहतर होगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 6       शुभ रंग:  चैती

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर थोड़े से उलझ सकते हैं। आज घर में आपके अगर कोई महिला है। माता या माता जैसी तो, उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उनके स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने के कारण आप चिंता में आ सकते हैं। आज के दिन आप लोगों को जरूरत है अपने परिवार वालों के साथ समय बिताने की। धन की स्थिति भी सामान्य बनाए रखें। अत्यधिक धन खर्च न करें।
लकी नंबर: 9        शुभ रंग: हल्का लाल