Logo
मूलांक के माध्यम से हम अपने स्वभाव, प्रकृति, गुण और दोष आदि के बारे में जान सकते हैं। मूलांक संख्या में 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 12 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।

12 January ka Ank Rashifal: आज 12 जनवरी 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (12/01/2024, 1+2+1+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 है,  जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक शुक्रवार यानी 12 जनवरी 2024 का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों के जीवन में कुछ नई चीज देखने को मिल सकती है। ऐसी चीजों का अनुभव कर सकते हैं जो  कार्य क्षेत्र में इससे पहले आपने कभी ना देखा होगा ना सोचा होगा। आज के दिन आप लोग अपने घर परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर रख कर चलें। यदि रक्त से संबंधित परेशानी है या ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है, तो आज स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  4,      शुभ रंग: भूरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आपका बहुत ही अच्छा बीतेगा। अगर आप कोई कार्य पूरा करने की सोच रहे थे और उसमें आपको समय लग रहा था, तो आज आपके कार्य पूरे होंगे। जिन लोगों का तरल पदार्थ का काम है। उन लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा जाएगा। आज के दिन आप लोग अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ भी समय बिताने का प्रयास करेंगे। माता का स्वास्थ्य अगर लंबे समय से खराब चल रहा था, तो वह भी ठीक हो जाएगा। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आगमन होने की संभावना है
लकी नंबर: 9,     शुभ रंग:  ग्रे

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। यदि अभी तक आपके कार्यक्षेत्र में किसी चीज से संबंधित परेशानी आ रही थी, तो वह ठीक होगी। आप नए कार्य आरंभ करने की भी योजना बना सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखने की आवश्यकता है। आज आपके घर में जो आपसे छोटे भाई हैं। उनसे बैठ करके बात करने का प्रयास करें। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  1,      शुभ रंग: सफेद

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक बेहतर रहेगा। पिछले कुछ समय से जो आपको कार्य क्षेत्र में तनाव चल रहा था। वह तनाव समाप्त होगा और आप लोगों के जीवन में बदलाव भी आएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आप मदिरा का सेवन करते हैं, तो मदिरा के सेवन से बचने का प्रयास करें। घर परिवार में बच्चों के साथ समय अवश्य बिताने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  2,        शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। खुशी का दिन रहेगा। जो अधूरे कार्य थे, वह भी पूरे होंगे। व्यापार जो लोग कर रहे हैं खास तौर से जिन लोगों का कपड़ों से जुड़ा व्यापार है। उन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज छात्रों के लिए भी दिन अच्छा होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। सर्दी, खांसी, जुकाम से बचकर के रहें। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आज किसी बात को लेकर किसी व्यक्ति से घर परिवार में मनमुटाव हो सकता है। चिड़चिड़ापन अपने अंदर ना आने दें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। धन अधिक खर्च न करें।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में किसी पर भी विश्वास करके ना चलें। हर चीज को सोच समझ कर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रह सकती है। आज घर में कोई बड़ा व्यक्ति सपोर्ट करेगा। जिसकी वजह से आप अपने आप को ताकतवर महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  95,     शुभ रंग: काला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। चीजों को लेकर जो तनाव चल रहा था। वह तनाव समाप्त होगा, मानसिक तनाव भी समाप्त होगा। जिसकी वजह से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अगर आप अपने प्रेम का अपने प्रेमी से करना चाहते हैं, तो अवश्य कर ले नहीं तो देर हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन को लेकर के चिंताएं नहीं रहेगी।
लकी नंबर: 11       शुभ रंग: चैती

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं। उन लोगों के लिए काफी हद तक चीज बेहतर होगी। व्यापार में किसी चीज को लेकर चिंताएं बनी रह सकती हैं। आज आपको जरूरत है कि आप अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और परिवार पर भी ध्यान रखें। परिवार पर किसी तरह की परेशानी ना आए। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 3       शुभ रंग:  भूरा

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने आप को आलस से भरा महसूस करेंगे, जिस वजह से आप कार्य अपने पूरे नहीं कर पाएंगे। तनाव बढ़ सकता है। इसलिए मुक्त रहने के लिए अपने आप को आप कार्य में लगाने का प्रयास करें। आज आप आलस होने के कारण अपने आप को थका हुआ महसूस करेंगे। जिसकी वजह से काम में भी मन नहीं लगेगा। आज कोशिश करें कि अपने परिवार वालों के साथ घूमने फिरने जो आपसे छोटे आयु में लोग हैं। उनसे मिलने का प्रयास करें। आप अपने आप को तंदुरुस्त और तारो ताजा महसूस करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 55        शुभ रंग: चॉकलेटी

5379487