Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 13 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

13 April ka Ank Rashifal: आज 13 अप्रैल 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (13/04/2024, 1+3+4+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज माता को पुष्प, मिष्ठान और सिंदूर अवश्य अर्पित करें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 13 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत के बाद ही आपको किसी भी कार्य में अच्छा परिणाम मिलेगा। छात्रों को आज के दिन अपने शिक्षा को लेकर के काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रहने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर के टेंशन हो सकती है,लेकिन घबराने की कोई आवश्यक्ता नहीं है। आज अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। परिवार आपसे खुश रहेगा। घर में मनपसंद भोजन बनेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज के दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिसके कारण आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन धन खर्च भी हो सकता है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज के दिन पारिवारिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आप अपनी मन की बात अपने खास दोस्तों से अवश्य करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। आज अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी, परंतु किसी भी तरह से आज निवेश करने से बचें।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं दूर होंगी। आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे। आज आपके अंदर चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिस वजह से आपके अपने भी नाराज हो सकते हैं। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी, परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  समुद्री

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों के साथ यात्रा का प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। धन आपका आज खर्चा होगा, धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं, इसलिए घर परिवार के सदस्यों का खास तौर से ध्यान रखकर चलें। आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी फायदा होगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय बहुत अच्छा है। आज उनसे आप अपनी मन की बात भी कह सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको लगेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा साथ ही ऊर्जावान रहेंगे। घर परिवार को समय देने का प्रयास करेंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत भी आज के दिन कर सकते हैं।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487