Logo
मूलांक को अंक ज्योतिष भी कहा जाता है। इसकी संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है जिसका अपना अलग ही महत्व होता है। यह हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 25 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

25 March ka Ank Rashifal: आज 25 मार्च 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/03/2024, 2+5+3+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है,  जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आज रंगो का त्यौहार होली भी है। होली का त्यौहार परिवार के साथ रंग खेलकर मनाएं। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

यहां जानें डॉ. करिश्मा कौशिक (ज्योतिषाचार्य) के माध्यम से 1 से 9 तक का मूलांक सोमवार यानी 25 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपका कार्य क्षेत्र में लेकर के थोड़ा सा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज के दिन आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार वालों को समय देंगे। आज के दिन स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। परिवार को साथ रंगों का त्यौहार मनाएं। धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  88,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज  कार्यक्षेत्र में आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसलिए किसी बड़े की सलाह जरूरी है। धन को लेकर के किसी पर भी विश्वास न करें। कार्यक्षेत्र को लेकर के चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज घर में आपके मनपसंद का पकवान बनेगा। जिसके कारण आपका मन खुशहाल रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
लकी नंबर: 35,     शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में वातावरण अनुकूल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ होने के कारण इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है, जिसके कारण आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आ रही हैं। प्रेम संबंधी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। रंगों के कारण त्वचा से संबंधित रोग उभर सकते हैं, इसलिए आज अपने त्वचा का ध्यान जरूर रखें।
लकी नंबर: 80,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज के दिन धन निवेश करने का सही समय नहीं है। इसलिए निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूरी है। प्रेम संबंधों एवं पारिवारिक जीवन में तनाव बना रह सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज रंगों का त्यौहार होली को विशेष बनाएंगे।
लकी नंबर:  25,        शुभ रंग:  बैंगनी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन करियर को लेकर के दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्रयास करें, नहीं तो आसपास ही घूमने का प्रयास करें। आज आप अपने आप को करो ताजा महसूस कर पाएंगे।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग:  पीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। भावुक होकर निर्णय लेने से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है, स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। दिन को खुशहाल बनाने के लिए रंगों को परिवार के साथ खेलें।
लकी नंबर:  3,     शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको आपकी मेहनत का फल आज जरूर मिलेग। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा। मन प्रसन्न होने की वजह से प्रेम में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। आज धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ समय जरूर बिताएं।
लकी नंबर: 32       शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में लाभ होने की संभावना है। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, जो लोग प्रेम संबंध में नहीं है। वह आज प्रेम में पड़ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर:   24       शुभ रंग:  पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वालों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में कई नए अवसर प्रदान होंगे। आज परिवार का सहयोग भी मिलेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। धन आने की संभावना बनेगी। परिवार के साथ प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। परिवार के साथ से खुशहाल रह सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताना संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
लकी नंबर: 27       शुभ रंग: हल्का नीला

5379487