Logo
Electric Car : चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी मिनी जॉन कूपर वर्क्स जल्द ही अपनी दमदार गाड़ी Aceman JCW को लॉन्च करेगी, लेकिन इससे पहले कार की जानकारियां बाहर आ गई हैं।

 Electric Car : Mini की नई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार Mini John Cooper Works (JCW) हैचबैक की जानकारी उसकी ग्लोबल लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है। चीन की Ministry of Industry and Information Technology (MIIT) ने Mini JCW और Aceman JCW की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन जारी किए हैं, जिससे इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में अहम जानकारी मिली है।

Mini Aceman JCW
Mini Aceman JCW

Mini JCW और Aceman JCW: मोटर और पावर

  • मिनी JCW और Aceman JCW दोनों में 258hp का फ्रंट-माउंटेड मोटर दिया गया है। JCW E का वजन 1670 किलोग्राम है, जबकि Aceman JCW का वजन 1768 किलोग्राम है। दोनों मॉडल्स में ब्लैक-आउट फ्रंट, साइड स्कर्ट्स और अधिक एग्रेसिव लुक दिया गया है। हालांकि MIIT ने बैटरी डिटेल्स नहीं बताए, लेकिन JCW में 49.2kWh की बैटरी दी जाने की संभावना है, जो Mini Cooper SE में भी है। 
  • यह बैटरी सिंगल चार्जिंग में 401 किमी तक की रेंज देती है। JCW की रेंज थोड़ी कम हो सकती है क्योंकि इसमें 258hp की मोटर है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक हैचबैक 200kph की टॉप स्पीड तक जा सकती है और 0-100kph की स्पीड SE के 6.7 सेकंड से भी तेजी से हासिल कर सकती है।

Mini JCW और Aceman JCW: डिज़ाइन हाइलाइट्स
दोनों JCW मॉडल्स में एग्रेसिव साइड स्कर्ट्स, एयरोडायनामिक व्हील्स (हैचबैक के लिए 18-इंच), स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर्स और ब्लैक-आउट डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। दोनों गाड़ियों पर JCW बैजिंग भी दी गई है, जो इंटीरियर में भी देखी जा सकेगी। इनके इंटीरियर और अन्य फीचर्स की जानकारी इनके ग्लोबल डेब्यू के करीब आने पर सामने आएगी।

(मंजू कुमारी)  

5379487