Logo
BYD India: बीवाईडी eMax 7 इलेक्ट्रिक MPV भारत में BYD के पहले मॉडल e6 का फेसलिफ्टेड वर्जन है, जिसे 2021 में लॉन्च किया गया था।

BYD India: बीवाईडी इंडिया ने अपनी नई eMax 7 इलेक्ट्रिक MPV की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 51 हजार रुपए की टोकन अमाउंट के साथ ऑनलाइन या किसी भी अधिकृत BYD डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। यह मॉडल 8 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। eMax 7, BYD की पहली भारतीय पेशकश e6 का फेसलिफ्टेड वर्जन है, जो 2021 में लॉन्च हुई थी। 

BYD eMax 7 bookings starts
BYD eMax 7 bookings starts

जानिए eMax 7 के खास फीचर्स
1) डिज़ाइन में बदलाव: हेडलैम्प्स, टेललैम्प्स और बंपर में हल्का बदलाव किया गया है, जिसमें अधिक क्रोम का इस्तेमाल हुआ है।
2) अंदरूनी बदलाव: अब इसमें 12.8-इंच की बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन दी गई है, जो पहले की 10.1-इंच यूनिट से बड़ी है। नया सेंटर कंसोल, दो वायरलेस चार्जिंग पैड्स और अपडेटेड ड्राइव सिलेक्टर के साथ आता है।
3) सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन: यह 6-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें लेदर जैसी अपहोल्स्ट्री दी गई है।
4) फीचर्स: पैनोरमिक सनरूफ, ADAS फीचर्स, और बेहतर उपकरणों के साथ आती है।

BYD eMax 7 बैटरी और रेंज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर eMax 7 दो बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है- 55.4kWh (420 किमी रेंज) और 71.8kWh (530 किमी रेंज)। छोटी बैटरी के साथ 163hp और बड़ी बैटरी के साथ 204hp का आउटपुट मिलेगा, दोनों के साथ 310Nm टॉर्क होगा। यह e6 के 95hp और 180Nm आउटपुट की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है।

BYD eMax 7 ऑफर और प्राइस 
BYD ने घोषणा की है कि 8 अक्टूबर 2024 तक पहले 1000 बुकिंग्स करने वालों को 51 हजार रुपए तक के लाभ और मुफ्त 7kW और 3kW चार्जर्स दिए जाएंगे। eMax 7 की एक्स-शोरूम कीमत 30-33 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद है। यह Toyota Innova Hycross और Maruti Suzuki Invicto को टक्कर देगी।

(मंजू कुमारी)  
 

5379487