Logo
Citroen Basalt vs Tata Curvv EV: सिट्रोएन बेसाल्ट और टाटा कर्व ईवी दोनों ही कारें भारतीय बाजार में मजबूत दावेदारी पेश करते हैं। एक किफायती कीमत से लोगों को लुभा रही है, तो दूसरा एडवांस सेफ्टी फीचर्स और लंबी रेंज से आकर्षित कर रही है।

Citroen Basalt vs Tata Curvv EV: भारतीय ऑटो बाजार में दो जबरदस्त कार लॉन्च हुई है, जिसमें एक सिट्रोएन बेसाल्ट है, तो दूसरी टाटा कर्व ईवी है। दोनों ही कारें मार्केट में एक मजबूत दावेदारी पेश करते हैं। जहां सिट्रोएन बेसाल्ट की कीमतें अपेक्षाकृत कम रखी गई हैं, वहीं टाटा कर्व ईवी अपने इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और लंबी रेंज के साथ ग्राहकों को लुभा रही है। आइए, इन दोनों कारों की तुलना करते हैं और जानते हैं कि कौन सी SUV आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है।

Citroen Basalt vs Tata Curvv EV: इंजन और परफॉरमेंस:
सिट्रोएन बेसाल्ट में 1.2-लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो दो वेरिएंट्स- एक नैचुरली एस्पिरेटेड (80 बीएचपी, 115 एनएम) और दूसरा टर्बोचार्ज्ड (109 बीएचपी, 190 एनएम) में आता है। दूसरी तरफ, टाटा कर्व ईवी में, स्टैंडर्ड वेरिएंट में 45kWh की बैटरी है, जिसे लेकर दावा है कि यह 502 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है, जबकि हाई वेरिएंट में 55kWh की बैटरी है जो 585 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

Citroen Basalt vs Tata Curvv EV: फीचर्स और इंटीरियर्स:
सिट्रोएन बेसाल्ट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और तीन स्टेप्स में एडजस्टेबल थाई सपोर्ट जैसे धांसू फीचर्स शामिल हैं। वहीं, टाटा कर्व ईवी एक मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ आता है जिसमें बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, और लेवल 2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Citroen Basalt vs Tata Curvv EV: सेफ्टी फीचर्स
सिट्रोएन बेसाल्ट और टाटा कर्व ईवी दोनों ही एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस आते हैं। दोनों कारों में 6 एयरबैग्स, ईएसपी, और ऑल डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, टाटा कर्व ईवी में ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी उपलब्ध है, जो इसे सेफ्टी के मामले में Citroen Basalt की तुलना में आगे रखता है।

Citroen Basalt vs Tata Curvv EV: कीमत और वेरिएंट्स
सिट्रोएन बेसाल्ट को ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की गई है, जो इसे किफायती सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। वहीं, टाटा कर्व ईवी की शुरुआती कीमत ₹17.49 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो कि इसकी इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज एक बढ़िया विकल्प बनाती है। Tata Curvv EV कई वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमतें ₹21.99 लाख तक जाती हैं।

Citroen Basalt vs Tata Curvv EV: किसे खरीदें?
अगर आपकी बजट 10 लाख रुपए के आस-पास है और एक पेट्रोल इंजन वाली SUV खरीदना चाहते हैं तो सिट्रोएन बेसाल्ट आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह कार यूनिक डिजाइन और पर्याप्त फीचर्स के साथ आती है। दूसरी ओर, अगर आप इलेक्ट्रिक बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं तो और पेट्रोल के लिए हो रहे अनावश्यक खर्च को बचाना चाहते हैं, तो टाटा कर्व ईवी का चुनाव कर सकते हैं।

5379487