Logo
श के अंदर 6-सीटर, 7-सीटर और 8-सीटर कारों की डिमांड बढ़ रही है। इनमें भरपूर जगह के साथ ज्यादा सामान रखने की जगह भी मिलती है। इस सेगमेंट में कई कंपनियों के मॉडल मौजूद हैं।

Ertiga Drive MPV Sales 21 Percent In 2024: देश के अंदर 6-सीटर, 7-सीटर और 8-सीटर कारों की डिमांड बढ़ रही है। इनमें भरपूर जगह के साथ ज्यादा सामान रखने की जगह भी मिलती है। इस सेगमेंट में कई कंपनियों के मॉडल मौजूद हैं। इसमें मारुति अर्टिगा का दबदबा देखने को मिलता है। अप्रैल से जुलाई (4 महीने) के दौरान इन कारों की सेल्स रिपोर्ट को देखा जाए, तो इसमें अर्टिगा नंबर-1 पोजीशन पर नजर आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए है।

Ertiga, Innova drive MPV sales
Ertiga, Innova drive MPV sales

टॉप सेलिंग MPV की बात करें तो मारुति अर्टिगा की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 59,040 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 38,834 यूनिट का था। यानी इसे 97% की ईयरली ग्रोथ मिली। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा/हाइक्रॉस की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 34,975 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 29,909 यूनिट का था। यानी इसे 32% की ईयरली ग्रोथ मिली।

बात करें किआ कैरेंस की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 21,477 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 26,523 यूनिट का था। यानी इसे 19% की ईयरली डिग्रोथ मिली। वहीं, मारुति XL6 की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 12,996 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 13,410 यूनिट का था। यानी इसे 3% की ईयरली डिग्रोथ मिली। रेनो ट्राइबर की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 7,044 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 8,253 यूनिट का था। यानी इसे 15% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

Ertiga, Innova drive MPV sales
Ertiga, Innova drive MPV sales

इधर, टोयोटा रुमियन की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 6,606 यूनिट बिकीं। मारुति इनविक्टो की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 765 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 960 यूनिट का था। यानी इसे 20% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टोयोटा वेलफायर की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 322 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 151 यूनिट का था। यानी इसे 113% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा मराजो की अप्रैल से जुलाई 2024 तक 62 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल से जुलाई 2023 तक ये आंकड़ा 193 यूनिट का था। यानी इसे 68% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

5379487