Logo
हुंडई इंडिया के लिए जनवरी 2025 सेल्स के लिहाज से बेहद शानदार रहा। कंपनी ने बीते महीने 65,603 यूनिट की कुल मासिक बिक्री दर्ज की।

Hyundai Creta EV drives sales in January 2025: हुंडई इंडिया के लिए जनवरी 2025 सेल्स के लिहाज से बेहद शानदार रहा। कंपनी ने बीते महीने 65,603 यूनिट की कुल मासिक बिक्री दर्ज की। इसमें 54,003 यूनिट की घरेलू बिक्री शामिल रही। जबकि, उसने 11,600 यूनिट को देश के बाहर एक्सपोर्ट किया। क्रेटा ईवी के आने से हुंडई क्रेटा का दबदबा SUV सेगमेंट ज्यादा बढ़ गया है। कंपनी ने पिछले महीने क्रेटा की कुल 18,522 यूनिट को बेचा। हालांकि, ICE और EV को लेकर आंकड़े अलग-अलग सामने नहीं आए हैं। ये क्रेटा के लिए अब तक की सबसे बड़ी डोमेस्टिग सेल्स भी रही।

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का डिजाइन
क्रेटा इलेक्ट्रिक का डिजाइन ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वर्जन जैसा दिखता है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक के हिसाब से कई चेंजेस भी किए गए हैं। एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाने के लिए ब्लैंक्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल डिजाइन की गई है। इसमें L-शेप्ड LED DRL और टेललाइट्स इसे और प्रीमियम और एडवांस लुक देते हैं। 17-इंच डु्अल-टोन एलॉय व्हील्स-रोलिंग रेजिस्टेंस टायर्स के 17-इंच डुअल-टोन एलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें मिलने वाले एक्टिव एयर फ्लैप्स एयरोडायनामिक परफॉर्मेंस को बढ़ाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें... विदेशियों को पसंद आ गई मारुति की ये SUV, भारत में तैयार होकर जाएगी जापान

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की रेंज
क्रेटा इलेक्ट्रिक
8 सिंगल और 2 डुअल कलर में उपलब्ध है, जिनमें 3 मैट कलर भी शामिल हैं। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। इसमें पहला 42kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 390 किमी. है। ये 0-100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 8.5 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं, दूसरा बैटरी पैक 51.4kWh का है। इसकी रेंज 473 किमी. है। ये वैरिएंट सिर्फ 7.9 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें... कंपनी भारत में लाने वाली है ये धांसू स्कूटर, पेटेंट की डिजाइन और डिटेल आ गई सामने

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक का चार्जिंग टाइम
अब इसके चार्जिंग टाइम की बात करें तो इसे DC फास्ट चार्जर से 10-80% चार्ज करने में सिर्फ 58 मिनट लगते हैं। वहीं, इसे 11kW वॉल बॉक्स चार्जर से 10-100% तक चार्ज करने में लगभग 4 घंटे लगते हैं। इस ईवी में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है। ये फीचर ग्राहकों को एक्सटीरियर डिवाइस चार्ज करने या पावर देने की सुविधा देता है। क्रेटा इलेक्ट्रिक को प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-फ़ोकस्ड बनाने के लिए कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

(मंजू कुमारी)

5379487