Logo
Creta Knight: हुंडई ने क्रेटा केनाइट वेरिएंट में अंदर और बाहर पूरी तरह से ब्लैक थीम दी है। क्रेटा के इस एडिशन की कीमत 14.51 लाख रुपए से शुरू होकर 20.15 लाख रुपए तक जाती है।

Creta Knight: हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में क्रेटा का केनाइट एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 14.51 लाख रुपए से शुरू होती है। इस खास एडिशन में स्टैंडर्ड क्रेटा के मुकाबले कुछ स्टाइलिंग अपडेट्स दिए गए हैं, जो इसे बाहर और अंदर से और भी खास बनाते हैं। क्रेटा केनाइट एडिशन 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

Creta Knight: कीमत और वेरिएंट्स
क्रेटा केनाइट एडिशन की प्राइस रेंज 14.51 लाख रुपए से लेकर 20.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है। कंपनी ने वेरिएंट्स के हिसाब से इसकी अलग-अलग कीमतें तय की हैं।
क्रेटा नाइट S(O) पेट्रोल MT: 14.51 लाख रुपए
क्रेटा नाइट S(O) पेट्रोल CVT: 16.01 लाख रुपए 
क्रेटा नाइट SX(O) पेट्रोल MT: 17.42 लाख रुपए
क्रेटा नाइट SX(O) पेट्रोल CVT: 18.88 लाख रुपए
क्रेटा नाइट S(O) डीजल MT: 16.08 लाख रुपए
क्रेटा नाइट S(O) डीजल AT: 17.58 लाख रुपए
क्रेटा नाइट SX(O) डीजल MT: 19 लाख रुपए
क्रेटा नाइट SX(O) डीजल AT: 20.15 लाख रुपए

क्रेटा केनाइट एडिशन: क्या है नया?
क्रेटा केनाइट एडिशन S(O) और SX(O) वेरिएंट्स पर बेस्ड है। इसमें किए गए बदलावों में ब्लैक्ड-आउट ग्रिल, ब्लैक लोगो और ब्लैक अलॉय व्हील्स शामिल हैं, जिन पर रेड ब्रेक कैलिपर्स लगे हैं। स्किड प्लेट्स, रूफ रेल्स, C-पिलर गार्निश, स्पॉइलर और ORVM कैप्स भी पूरी तरह से ब्लैक कलर में हैं।

इंटीरियर और अन्य फीचर्स ने क्या अलग?

  • इसके इंटीरियर में ऑल-ब्लैक लेआउट के साथ पीतल के रंग के इंसर्ट्स दिए गए हैं, साथ ही मेटल पैडल्स भी शामिल हैं। गियर लीवर और लेदर सीट्स पर भी पीतल जैसे कलर की स्टिचिंग और पाइपिंग है।
  •  क्रेटा केनाइट एडिशन को ब्लैक पेंट स्कीम में लॉन्च किया गया है, लेकिन आप इसे टाइटन ग्रे मैट पेंट स्कीम में भी ले सकते हैं, जिसकी कीमत 5,000 रुपए ज्यादा है। इसके अलावा, इस कलर को ब्लैक रूफ के साथ भी लिया जा सकता है, जिसकी कीमत 15,000 रुपए एक्स्ट्रा है।

 
Creta Knight: पावरट्रेन
हुंडई क्रेटा केनाइट एडिशन 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन 115hp और 144Nm की पावर देता है, जबकि डीजल इंजन 116hp और 250Nm की पावर जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या ऑप्शनल CVT के साथ आता है, जबकि डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है।

(मंजू कुमारी)  

5379487