Logo
Jeep Updates: यूरोप के मुकाबले भारत में जीप और सिट्रोएन के मॉडल सबसे ज्यादा बार अपडेट होंगे। मौजूगा वित्त वर्ष के मंथली एवरेज में कंपास की 280 और मेरिडियन की 175 गाड़ियां ही बिकी हैं।

Jeep Updates: आगामी फेस्टिव सीजन में ऑटो मैन्यूफ्रेक्चरर जीप अपनी Compass और Meridian SUVs को नए अपडेट्स के साथ पेश करने जा रही है। भारत में बिक्री के मामले में पिछड़ रही Jeep अपने मौजूदा मॉडल्स में बदलाव करके ग्राहकों को आकर्षित करने की योजना बना रही है। इस अमेरिकी ब्रांड की योजना है कि वह Compass, Meridian, Wrangler और Grand Cherokee जैसे मॉडल्स को लगातार अपडेट्स देकर ताजा बनाए रखे। जीप अपडेट्स की अहम जानकारियां... 

1) Compass और Meridian में कॉस्मेटिक अपडेट्स:
Jeep India अगले महीने अपडेटेड Compass को लॉन्च करेगी, जबकि Meridian को अक्टूबर में दिवाली से पहले रिफ्रेश करके बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड ने पहले ही Meridian के फेसलिफ्ट को टीज़ किया है और इस साल के अंत तक इसके लॉन्च की पुष्टि की है।

2) लोकल R&D की मदद ली जा रही: 
Stellantis की भारतीय R&D टीम इन मॉडल्स को भारतीय बाजार की बदलती जरूरतों के अनुसार अपडेट कर रही है। Jeep का मानना है कि भारतीय बाजार में ताजगी बनाए रखने के लिए हर 6 महीने में नए अपडेट्स की जरूरत होती है, जबकि यूरोप में यह प्रक्रिया 18-24 महीनों में होती है।

3) Citroen का भी अपडेट्स पर जोर: 
Jeep के साथ-साथ Stellantis का Citroen ब्रांड भी अपने मॉडल्स को नियमित तौर पर अपडेट कर रहा है। हाल ही में लॉन्च हुई C3 Aircross में भी नए अपग्रेड्स किए गए हैं। इसके अलावा, C3 SUV में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन जोड़ा गया है, जिसकी कीमतों की घोषणा जल्द की जाएगी।

4) Stellantis India के सीईओ ने बताई डिटेल 
Stellantis India के MD और CEO, शैलेश हज़ेला ने बताया कि Jeep और Citroen के मॉडल्स को भारतीय बाजार में प्रासंगिक बनाए रखने के लिए नियमित अपडेट्स और अपग्रेड्स किए जाएंगे। हज़ेला ने आगे कहा कि सिट्रोएन के मॉडल्स में और अधिक फीचर्स और टेक्नोलॉजी जोड़ी जाएगी, ताकि वे भारतीय ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे उतर सकें।

(मंजू कुमारी) 

5379487