Logo
महिंद्रा पनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक XUV400 पर इस महीने ग्राहकों को 4 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इस कार का 2024 का स्टॉक अभी भी बचा हुआ है।

Mahindra XUV400 Discount February 2025: महिंद्रा अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक XUV400 पर इस महीने ग्राहकों को 4 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इस कार का 2024 का स्टॉक अभी भी बचा हुआ है, जिसे खाली करने कंपनी इतना बड़ा ऑफर दे रही है। इस ऑल-इलेक्ट्रिक SUV के सिर्फ टॉप दो EL Pro वैरिएंट ही बेनिफिट के साथ उपलब्ध हैं। ये MY2024 और MY2025 दोनों स्टॉक पर लागू हैं। MY2024 XUV400 पर सबसे ज्यादा 4 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। वहीं, MY2025 XUV400 मॉडल भी 2.50 लाख रुपए के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

महिंद्रा XUV400 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपए है। इस कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को कई प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें। ताकि आपको बेहतर डील मिल सके।

महिंद्रा XUV400 की रेंज
महिंद्रा XUV400
के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO वैरिएंट के नाम से पेश किया है। इसके 34.5 kWh बैटरी पैक की 375Km की रेंज और 39.4kWh बैटरी पैक की 456Km रेंज है। इसमें एक अपडेटेड डैशबोर्ड, नई फीचर्स, डुअल टोन थीम और पहले की तुलना में अधिक टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके पुराने डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल डिजाइन को और अधिक एडवांस्ड दिखने के लिए अपडेट किया गया है। 

ये भी पढ़ें... मारुति की इस SUV पर मिल रहा ₹1.90 लाख का डिस्काउंट, जानिए ऑफर की डिटेल

महिंद्रा XUV400 के फीचर्स
इस ईवी के क्लाइमेंट कंट्रोल को भी अपडेट किया गया है, यह अब XUV700 और स्कॉर्पियो N की तरह दिखता है। इसके अलावा बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट को शामिल करने के लिए XUV400 के सेंट्रल AC वेंट को भी रिपोजिशन किया गया है। स्टीयरिंग व्हील भी XUV700 जैसा लगाया गया है। XUV400 के केबिन में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है।

ये भी पढ़ें... मारुति वैगनआर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार; जानिए पंच, क्रेटा, स्विफ्ट का हाल

महिंद्रा XUV400 की सेफ्टी
इस कार में डुअल जोन AC, रियर सीट पैसेजर्स के लिए टाइप-सी USB चार्जर और नए रियर AC वेंट शामिल है। साथ ही, इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और हाईट एडस्टेबल ड्राइवर की सीट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसमें अब एक पैनारोमिक सनरूफ भी मिलेगा। ये पहला मौका है जब इसमें सनरूफ को शामिल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, एक रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

(मंजू कुमारी)

5379487